शादी के बंधन में बंधे Vijay और Rashmika, पत्नी को देख इमोशनल हुए दूल्हे राजा

Summary :

Rashmika Vijay Wedding Live: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी आज यानि 26 फरवरी को होने वाली है. इस शादी को बेहद ही प्राइवेट रखा गया है, जहां करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही वेडिंग का हिस्सा बनेंगे. वेन्यू पर फोन का इस्तेमाल करने पर पाबंदी है, कपल की कोई भी फोटो लीक ना हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया है. कपल ने शादी से पहले पूल पार्टी, वॉटर वॉलीबॉल, विरोश प्रीमियर लीग के नाम से क्रिकेट मैच भी रखा था. वहीं ये भी पता चला है कि उदयपुर में शाही शादी करने के बाद 4 मार्च को हैदराबाद में…

Rashmika Vijay Wedding Live: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी आज यानि 26 फरवरी को होने वाली है. इस शादी को बेहद ही प्राइवेट रखा गया है, जहां करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही वेडिंग का हिस्सा बनेंगे. वेन्यू पर फोन का इस्तेमाल करने पर पाबंदी है, कपल की कोई भी फोटो लीक ना हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया है.

कपल ने शादी से पहले पूल पार्टी, वॉटर वॉलीबॉल, विरोश प्रीमियर लीग के नाम से क्रिकेट मैच भी रखा था. वहीं ये भी पता चला है कि उदयपुर में शाही शादी करने के बाद 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी होगी. जिसमें कई इंडस्ट्री के सितारे शामिल होंगे, लेकिन वो कौन होंगे इस बात की जानकारी अब तक सामने नहीं आ पाई है.

Rashmika Vijay Wedding Live
Rashmika Vijay Wedding Live (Source: Social Media)

वहीं अगर फैंस की बात करें तो हर कोई कपल को दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं. आपको बता दें कि बीती रात कपल की संगीत सेरेमनी हुई थी, जिसकी एक छोटी सी झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका ने पुष्पा 2 के गाने अंगारों पर डांस कर विजय देवरकोंडा को सरप्राइज किया है और विजय की मां ने भी अपनी होने वाली बहू पर खुलकर प्यार बरसाया है.

Rashmika Mandanna Wedding News: शादी किस थीम पर थी?

Rashmika Vijay Wedding Live
Rashmika Vijay Wedding Live (Source: Social Media)

एक मीडिया रिपोर्ट में ये बताया गया है कि प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज की शुरुआत K-ड्रामा थीम पर हुई है. क्योंकि रश्मिका को कोरियन पॉप कल्चर पसंद है. इवेंट में K-ड्रामा थीम वाला केक था, विजय का सरप्राइज़ डांस सबसे ज्यादा हाईलाइट में रहा. विजय ने रश्मिका के लिए PSY का गैंगनम स्टाइल डांस किया. फिर अंताक्षरी खेली गई, रूल ये था कि इसमें बॉलीवुड गानों की बजाय सिर्फ विजय और रश्मिका की फिल्मों के गाने ही गाने होंगे और इसके बाद मेहमानों को दो टीमों में बांट दिया गया. फिर जीतने वाली टीम को लग्जरी गिफ्ट हैम्पर मिला.

अगर रश्मिका मंदाना के पास्ट की बात करें तो उन्होंने साल 2017 में रक्षित शेट्टी के साथ सगाई की थी. लेकिन 2018 में उनका रिश्ता टूट गया था, जिसकी वजह से एक्ट्रेस काफी डिप्रेस्ड भी थीं. रश्मिका अब भले ही विजय की दुल्हन बनने वाली हैं, लेकिन अब भी वो एक्टर रक्षित शेट्टी के प्यार को भूला पाई हैं या नहीं ये कहना काफी मुश्किल होगा.

वो रक्षित से फिल्म के सेट पर मिली थीं, फिर उसके बाद दोनों दोस्त बने और फिर डेटिंग शुरू की. हालांकि सगाई टूटने के सालों बाद रश्मिका को विजय से प्यार हुआ और दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को सीक्रेट ही रखा, पर शादी से ठीक पहले उन्होंने अपना रिश्ता कन्फर्म करते हुए फैंस को बताया कि अब वो दोनों एक होने वाले हैं.

Vijay Deverakonda Wedding News: किस जगह हो रही है शादी?

Rashmika Vijay Wedding Live
Rashmika Vijay Wedding Live (Source: Social Media)

खबरों के मुताबिक, रश्मिका मंदाना के परिवार ने परंपरा निभाते हुए विजय देवरकोंडा की फैमिली को नारियल, पान के पत्ते, फल, मिठाई और हल्दी-कुमकुम भेंट किए. ये शादी के फंक्शन की एक रस्म है, जिसे निभाया गया. विजय और रश्मिका ने डेस्टिनेशन वेडिंग के वेन्यू के रूप में उदयपुर के ‘द मेमेंटोस बाय आईटीसी होटल्स को चुना है. अरावली रेंज के बीच बसा हुआ, उदयपुर शहर से थोड़ा बाहर ये हिलटॉप रिजॉर्ट नेचर और लग्जरी का शानदार नजारा पेश करता है. ये जगह पहाड़ियों और हरियाली से घिरी हुई है, जो शहर की भागदौड़ से दूर शांतिभरा एहसास देती है.

Rashmika Vijay Wedding Live: शादी के बंधन में बंधे रश्मिका और विजय 

Rashmika Vijay Wedding Live
Rashmika Vijay Wedding Live (Source: Social Media)

इसी के साथ आपको बता दें कि विजय-रश्मिका की शादी की रस्में पूरी हो चुकी हैं, अब वो ऑफिशियली मैरिड हैं. आंध्रा रिवाजों से कपल की शादी हुई है, जिसका शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजे का था. शाम के वक्त रश्मिका के कल्चर के हिसाब से शादी की रस्में होंगी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका की मंडप पर एंट्री काफी यूनीक थी. एक्ट्रेस ने दुल्हन के जोड़े में पहाड़ों से वॉक करते हुए एंट्री मारी है और वहां मौजूद हर एक शख्स के लिए ये नजारा वाकई में ब्रेथटेकिंग था. हालांकि परिवार के कई सदस्यों को इस दौरान इमोशनल देखा गया. वहीं विजय भी रश्मिका को देख भावुक हुए.

Read More: Rashmika और Vijay के शादी की रस्में शुरू, देखें सामने आई कुछ मजेदार तस्वीरें

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।