Duster कार से इस दिन उठेगा पर्दा, शानदार फीचर के साथ होगी लॉन्च, Creta, Nexon का बाजार होगा बंद!

Summary :

Duster Launch Date Confirmed: Renault Duster कार ने वर्ष 2022 में तहलका मचा दिया था अब लगभग 3 साल बाद धमाकेदार वापसी हो गई है। कंपनी ने कई बड़े बदलाव के साथ एक बार फिर इस कार को पेश कर दिया है जिससे मिड SUV सेगमेंट में हलचल बढ़ गई है और माना जा रहा है कि अब इसका 3rd जनरेशन एक बार फिर तहलका मचाने के लिए तैयार है। बता दें कि इस कार की लॉन्च डेट भी कंफर्म हो गई है जिससे अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा साथ ही प्री-बुकिंग भी शुरू हो गई है। विस्तार से…

Duster Launch Date Confirmed: Renault Duster कार ने वर्ष 2022 में तहलका मचा दिया था अब लगभग 3 साल बाद धमाकेदार वापसी हो गई है। कंपनी ने कई बड़े बदलाव के साथ एक बार फिर इस कार को पेश कर दिया है जिससे मिड SUV सेगमेंट में हलचल बढ़ गई है और माना जा रहा है कि अब इसका 3rd जनरेशन एक बार फिर तहलका मचाने के लिए तैयार है। बता दें कि इस कार की लॉन्च डेट भी कंफर्म हो गई है जिससे अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा साथ ही प्री-बुकिंग भी शुरू हो गई है। विस्तार से जानते है फीचर के बारे में और कार की बुकिंग कैसे करें..

Duster Launch Date Confirmed

Duster Launch Date Confirmed
Duster Launch Date Confirmed

इस कार को 3 नए पावरफुल इंजन विकल्प के साथ पेश किया गया है, नया केबिन के साथ ही शानदार लुक और फीचर्स को शामिल किया गया है। 3rd जनरेशन का यह मॉडल भारतीय बाजार में कई शानदार और जरूरी अपडेट्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च डेट की बात करें तो 17 मार्च को इस कार से पर्दा उठा दिया जाएगा और आधिकारिक कीमतों की भी घोषणा कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि पेट्रोल वेरिएंट की डिलीवरी लॉन्च के बाद शुरू हो जाएगी और हाइब्रिड पेट्रोल इंजन की डिलीवरी दिवाली तक शुरू होने की उम्मीद है।

Duster Expected Features

Duster Launch Date Confirmed
Duster Launch Date Confirmed

कार में 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्पले, 10.2 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंबिएंट लाइटिंग, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वायरलेस फोन चार्जिंग, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल के साथ ही पैनोरमिक सनरूफ को भी शामिल किया गया है। इस कार के रि-लॉन्च के बाद मिड SUV Nexon, Creta, Seltos कार को कड़ी टक्कर मिलने वाली है क्योंकि डस्टर के पुराने वर्जन को पहले काफी पसंद किया गया था।

New Duster Engine

नई Duster में शानदार फीचर के साथ ही तीन पावरफुल इंजन के विकल्प दिए गए है।

  • पहला Turbo TCe 160 पेट्रोल इंजन दिया गया है यह 163 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड DCT गियरबॉक्स दिया गया है।
  • दूसरा 1.8 लीटर का E-Tech 160 स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन दिया गया है, जिसमें 1.4 kWh बैटरी और 8-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
  • तीसरा TCe 100 पेट्रोल इंजन दिया गया है, यह 100 PS पावर देता है।

ALSO READ: KTM Duke का नया अवतार लॉन्च, Brake, Suspension और फीचर्स में हुए बड़े बदलाव, जानें कीमत

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।