KTM Duke का नया अवतार लॉन्च, Brake, Suspension और फीचर्स में हुए बड़े बदलाव, जानें कीमत

Summary :

2026 KTM 250 200 Duke Comparison: भारतीय बाजार में दो शानदार बाइक Duke का नया अवतार बाजार में कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। दोनों ही स्पोर्ट्स बाइक में कई बड़े बदलाव किए गए है, Braking सिस्टम, Tyres और फीचर्स में बदलाव के साथ ही नए आकर्षक कलर विकल्प भी दिए गए है। नए कलर और फीचर के दम पर इन दोनों बाइक का लुक अधिक शानदार हो गया है साथ ही स्पोर्टी लुक के साथ इंजन भी दमदार दिया गया है। विस्तार से जानते है दोनों ही बाइक के डिजाइन और मैकेनिकल बदलाव के बारे में साथ ही इन…

2026 KTM 250 200 Duke Comparison: भारतीय बाजार में दो शानदार बाइक Duke का नया अवतार बाजार में कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। दोनों ही स्पोर्ट्स बाइक में कई बड़े बदलाव किए गए है, Braking सिस्टम, Tyres और फीचर्स में बदलाव के साथ ही नए आकर्षक कलर विकल्प भी दिए गए है। नए कलर और फीचर के दम पर इन दोनों बाइक का लुक अधिक शानदार हो गया है साथ ही स्पोर्टी लुक के साथ इंजन भी दमदार दिया गया है। विस्तार से जानते है दोनों ही बाइक के डिजाइन और मैकेनिकल बदलाव के बारे में साथ ही इन शानदार बाइक को खरीदने के लिए कितना बजट रखना होगा देखें सभी जानकारी..

2026 KTM 250 200 Duke Comparison

2026 KTM 250 200 Duke Comparison
2026 KTM 250 200 Duke Comparison

शानदार फीचर के साथ बाइक में पुराना दम बरकरार रखा गया है। बता दें कि 2026 KTM 250 Duke के इंजन में बदलाव नहीं किया गया है।

  • KTM 200 Duke में पहले वाला ही 199cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 24.67 bhp की पावर और 19.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
  • KTM 250 Duke में भी वही 249.7cc का दमदार लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 30.5 bhp की पावर और 25 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

KTM 250 200 Duke Colors

2026 KTM 250 200 Duke Comparison
2026 KTM 250 200 Duke Comparison

दोनों ही बाइक में शानदार कलर के विकल्प दिए गए है जिससे बाइक का लुक मॉर्डन और शार्प हो गया है।

  • KTM 250 Duke में सिल्वर मेटैलिक और स्लेट ग्रे कलर दिया गया है और जहां सिल्वर मेटैलिक विकल्प के साथ ही सिल्वर-फिनिश्ड टैंक एक्सटेंशन के साथ Dark Fuel Tank को शामिल किया गया है।
  • KTM 200 Duke में शानदार अटलांटिक ब्लू कलर दिया गया है, जिसमें ऑरेंज कलर का शेड दिखाई देगा साथ ही व्हील्स में ब्लैक कलर में फिनिश किया गया है।

KTM 250 200 Duke Price In India

2026 KTM 250 200 Duke Comparison
2026 KTM 250 200 Duke Comparison
  • KTM 200 Duke के नए वर्जन की एक्स शोरूम कीमत 1.93 लाख रुपये रखी गई है।
  • KTM 250 Duke के नए वर्जन की एक्स शोरूम कीमत 2.13 लाख रुपये रखी गई है।

ALSO READ: बस 500 करें Invest और बने मालिक! Bharat Taxi चलाकर कैसे Big Profit कमा सकते हैं ड्राइवर, अमित शाह ने समझाया पूरा प्लान

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।