बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की खुशी इस वक्त सातवें आसमान पर है। रवीना ही नहीं उनके चाहने वालों की खुशी का भी ठिकाना नहीं है। 90 के दशक में अपने अभिनय और खूबसूरती से लोगों का दिल जीतने वाली रवीना का नाम इस साल पद्मश्री पुरस्कार मिलने वालों की लिस्ट में शामिल है। इस बात से रवीना और उनके चाहने वालें काफी खुश हैं।

वहीं रवीना टंडन ने इतने बड़ा पुरस्कार मिलने पर खुशी और आभार जताया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया। जब रवीना को इस सम्मान को लेकर सूचना मिली थी तो वे चौंक गई थीं। वहीं, एक्ट्रेस ने अपना यह सम्मान पिता रवि टंडन को समर्पित किया है।

हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में रवीना ने बताया कि जब कॉल करके उन्हें बताया गया कि उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया है तो उनका पहला रिएक्शन था, ‘क्या, मुझे पद्मश्री मिला है?’ रवीना को एक बार तो इस खबर पर यकीन ही नहीं हुआ था।

वहीं इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने पद्मश्री अवॉर्ड मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। इसी साथ ही अपने करियर और अब तक के फिल्मी सफर को लेकर खुलकर बात की। सबसे पहले उन्होंने बताया कि इस खबर के सामने आते ही उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से भर-भरकर बधाई मिल रही है। सोशल मीडिया पर फैंस भी उन्हें बधाई दे रहे हैं।

रवीना टंडन ने पद्मश्री अवॉर्ड मिलने पर बात करते हुए कहा, “सम्मानित और आभारी महसूस कर रही हूं… धन्यवाद, भारत सरकार, मेरे काम और योगदान, मेरे जुनून और उद्देश्य- सिनेमा और कला को स्वीकार करने के लिए, जिसने मुझे न केवल फिल्म इंडस्ट्री में बल्कि इससे परे भी काम करने का मुझे मौका दिया। मैं इसका श्रेय अपने पिता को देती हूं।”

बता दें कि, इस साल रिपब्लिक डे से पहले पद्मपुरस्कार विजेताओं के नामों की लिस्ट सामने आई है। इस लिस्ट में साउथ फिल्म ‘आरआरआर’ के म्यूजिक कंपोज़र एमएम कीरावाणी और एक्ट्रेस रवीना टंडन का नाम शामिल है। इससे पहले ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ के लिए कीरावाणी को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग अवॉर्ड से नवाजा गया था।


Download Android App
Download iOS App



