90 के दशक की बॉलीवुड
एक्ट्रेस रवीना टंडन के लाखों करोंड़ो दिवाने है । अपने समय में रवीना ने एक से
बढ़कर एक कई रोल निभाए और कई लोगों के दिलों पर राज किया। रवीना की हाल ही में
फिल्म ‘केजीएफ 2’ रिलीज हुई थी। रवीना अपनी फिल्मों की वजह से तो चर्चा में रहती
ही है , लेकिन उनकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।
रवीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर
करती रहती हैं। हाल ही में रवीना टंडन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
दिलकश अदाओं से कई लोगों के दिलों को जीत चुकी है और आज भी अपने एक से बढ़कर एक
लुक से कहर ढ़ा रही है । इस उम्र में भी रवीना अपने खास अंदाज से लोगों का ध्यान
अपनी ओर बखूबी खींचना जानती है। हाल ही में रवीना का एक वीडियो सामने आया है ,
जिसने कई लोगों को हैरानी में डाल दिया है । इस वीडियो में रवीना को देखकर सभी लोग
शॉक हो गए है । रवीना का ऐसा अंदाज शायद ही पहले कभी देखा गया होगा ।
रवीना टंडन ने अपने
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो अपना आई मेकअप कराती नजर
आ रही हैं। रवीना की आंखों पर बहुत हैवी आई मेकअप किया हुआ है । रवीना ने ब्लैक
कलर का मोटा सा आईलाइनर लगाया हुआ है । रवीना टंडन का वीडियो काफी वायरल हो रहा है
और इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

इस वीडियो में
रवीना से जब पूछा गया कि ये आई मेकअप किसी मेकअप आर्टिस्ट ने किया है या फिर रवीना
ने खुद किया है । इस पर रवीना ने जवाब दिया कि यह आई मेकअप खुद उन्होंने किया है। इस
वीडियो के साथ मजेदार कैप्शन में रवीना लिखती है कि एक दिन उनकी टीम उन्हें मार
डालेगी।


Download Android App
Download iOS App




