Re Releasing Movies In February 2026: फरवरी का महीना शुरू हो चुका है यानि कि प्यार की बरसात होने का समय आ गया है. हमारे कहने का मतलब ये है कि वैलेंटाइन के इस महीने में हर तरफ प्यार का खुमार देखने को मिलता है. ऐसे में प्यार, इश्क और मोहब्बत की मिसाल पेश करने वाली एवरग्रीन फिल्में एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है. जी हां, शाहरुख खान, सलमान खान और अभिषेक बच्चन की ये प्यार की मिसाल पेश करने वाली ये पुरानी फिल्में सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने वाली हैं. तो चलिए एक बार जान लेते हैं कि वो कौन सी फिल्में है, जो आपको फिर से बड़े पर्दे पर देखने को मिलेंगी.
Re Releasing Movies Valentine’s Week: कौन सी फिल्में होंगी दोबारा रिलीज
पीवीआर सिनेमाज ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की घोषणा की है कि कुछ पुरानी फिल्में दोबारा से रिलीज होने वाली है, जिसमें फिल्मों के नामों के साथ-साथ दोबारा रिलीज की तारीखें भी बताई गई हैं. पीवीआर सिनेमाज ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “इस महीने प्यार का बोलबाला! इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ रोमांस के हर रंग का अनुभव करें, सिर्फ पीवीआर आईएनओएक्स में. #देवदास 6 फरवरी को पीवीआर आईएनओएक्स में फिर से रिलीज हो रही है. #युवा 20 फरवरी को पीवीआर आईएनओएक्स में फिर से रिलीज हो रही है. #तेरेनाम 27 फरवरी को पीवीआर आईएनओएक्स में फिर से रिलीज हो रही है.”
1. Devdaas

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित और शाहरूख खान स्टारर फिल्म देवदास साल 2002 में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों से लेकर सेलेब्स तक हर किसी ने बेहद प्यार दिया था. वहीं फिल्म की कहानी में एक टूटे हुए आशिक को जिस तरह से दिखाया गया है, वो भी काफी सराहनीय है. ऐसे में देवदास 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होकर आपकी यादों को दोबारा ताजा करने वाली है.
2. Tere Naam

साल 2003 में आई सलमान खान स्टारर ‘तेरे नाम‘ लोगों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ती. क्योंकि इस फिल्म में राधे का किरदार इतना पसंद किया गया था कि आज के समय में उसपर मीम्स भी बनने लगे हैं. एक बिखरे हुए आशिक की ये कहानी आपको फिर से सिनेमाघरों में 27 फरवरी में देखने को मिलेगी.
3. Yuva

युवा फिल्म का निर्देशन मणिरत्नम ने किया था और ये 2004 में रिलीज हुई थी. फिल्म में अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी. कहानी तीन अलग-अलग लोगों, आदर्शवादी माइकल (देवगन), अवसरवादी अर्जुन (विवेक ओबेरॉय) और गुंडे लल्लन (बच्चन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके जीवन कोलकाता के हावड़ा ब्रिज पर हुई एक हिंसक घटना के बाद आपस में टकराते हैं. ये फिल्म सिनेमाघरों में 20 फरवरी को दोबारा रिलीज होने वाली है.
Read More: February का महीना होने वाला है लव स्पेशल, जानें कौन सी फिल्में इस महीने बॉक्स ऑफिस पर देंगी दस्तक


Download Android App
Download iOS App




