हंसी की गाड़ी में सवार होने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि स्टैंडअप कॉमेडी शो ‘कॉमिकस्तान’ का
तीसरा सीजन जल्द ही आपके बीच दस्तक देने को तैयार है । यह एक ऐसा शो है जो देश के
कोने कोने से लोगों में किसी को हंसाने की कला रखने वाले को ढूंढ़कर सामने लेकर आता
है ।
ओटीटी प्लेटफार्म
एक ऐसा जरिया है जिसने आम इंसान की जिदंगी को मनोरंजन से पूरी तरह से भर दिया है ।
आप कोई भी ओटीटी प्लेटफार्म देख ले , फिल्मों से लेकर वेब सीरीज से लेकर तरह तरह के रियलिटी
शो , यहां पर हर तरह का कंटेंट बड़ी ही आसानी से मिल जाता है। लोगों के घरों तक
हंसी और खुशी पहंचाने के लिए तरह तरह के रियलिटी शो समय समय पर आते रहे है । ऐसा
ही एक स्टैंडअप कॉमेडी शो ‘कॉमिकस्तान’ है , जिसे लोग ओटीटी प्लेटफार्म पर स्ट्रीम करते
आ रहे है ।
शो का पहला सीजन
जब आया तो इसने लोगों का भरपूर मनोरंजर किया । इसके बाद शो के दूसरे सीजन ने भी
लोगों को खूब ठहाके लगवाए । शो में देश के कोने कोने से एक से बढ़कर एक कॉमेडियन आए
और दर्शकों को हंसी का डोज दे गए । हंसी का यह सफर लोगों ने तो खूब इंजॉय किया ,
तो अब हंसी के इस मजेदार सफर में एक बार से सवार होने के लिए तैयार हो
जाइए क्योंकि ‘कॉमिकस्तान’ का तीसरा सीजन जल्द ही शुरू होने जा रहा है ।
‘कॉमिकस्तान सीजन 3′
में कई टैलेटेड कॉमेडियन अपने चुटकुलों और लोगों
को हंसी और खुशी का डोज देने आ रहे है । खबरों की मानें तो शो में नीति पाल्टा,
सुमुखी सुरेश, कनन गिल, सपन वर्मा,
प्रशस्ति सिंह, आदर मलिक आदि नजर आने वाले है । वहीं इस शो को जज करने की
बात करें, तो युवाऔं के बीच खास पहचान
रखने वाले जाने-माने स्टैंड अपकॉमेडियन जाकिर खान इस शो में बतौर जज के रूप में
नजर आ सकते है ।
‘कॉमिकस्तान सीजन
3’ के जल्द रिलीज होने की खबर ने सबको अभी से ही खुशी दे दी होगी लेकिन अब सबको यह
जानना है कि आखिर इस शो का तीसरा सीजन रिलीज कब होने जा रहा है । तो चलिए, इसकी
जानकारी भी हम आपको दे देते है , ‘कॉमिकस्तान सीजन 3’ 15 जुलाई 2022 से ओटीटी
प्लेटफार्म ‘अमेजन प्राइम वीडियो’ पर शूरू होने जा रहा है ।


Download Android App
Download iOS App







