तेलुगु सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. एक्टर ने अपनी इस अपकमिंग फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली है. एस शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म में रामचरण संग कियारा आडवाणी नजर आएंगीं. फिल्म के पोस्टर्स पहले इसे लेकर फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा चुके हैं. वहीं अब, मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर चुके है
फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर रामचरण ने शेयर की थी तस्वीर
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में, रामचरण ने घोषणा की कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है. इंस्टाग्राम पर अभिनेता ने फिल्म के सेट पर पहले दिन और शूटिंग के आखिरी दिन की एक तस्वीर भी शेयर की थी. साथ ही अनाउंस किया था कि उन्होंने फिल्म का रैपअप कर लिया है. ये एक पॉलिटिकल ड्रामा है. ‘गेम चेंजर’ 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
गेम चेंजर स्टार कास्ट
बता दें कि गेम चेंजर में रामचरण और कियारा आडवाणी के अलावा अंजलि, एसजे सूर्या, जयराम, सुनील, श्रीकांत, समुथिरकानी और नासर जैसे अन्य कलाकारों ने भी अहम रोल प्ले किया है.इस फिल्म राम चरण एक आईएएस अधिकारी, राम मदन की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. वहीं कियारा आडवाणी ने फिल्म ने उनकी लेडी लव का किरदार निभाया है साथ ही वे एक अन्य साथी आईएएस अधिकारी होंगी.
फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया है और यह उनकी पहली निर्देशित फिल्म है. फिल्म का स्क्रीनप्ले कार्तिक सुब्बाराज ने लिखा है. वहीं फिल्म का म्यूजिक थमन ने दिया है.


Download Android App
Download iOS App





