पेरिस में सुशांत कमरे से बाहर नहीं निकले थे? रिया चक्रवर्ती के दावे से इस वीडियो ने उठाया पर्दा

Summary :

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग का एंगल सामने आया है जिसके बाद हर कोई हैरान रह गया है। सुशांत मौत केस में सीबीआई जांच कर रही है।

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग का एंगल सामने आया है जिसके बाद हर कोई हैरान रह गया है। सुशांत मौत केस में सीबीआई जांच कर रही है। बता दें कि हाल ही में एक निजी न्यूज़ चैनल को सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों का जवाब दिया। रिया चक्रवर्ती से जब सवाल किया गया कि सुशांत के डिप्रेशन का आपको कब पता चला था। इसके अलावा यूरोप ट्रिप को लेकर भी रिया ने इंटरव्यू में खुलासे किए और बताया कि सुशांत का बर्ताव काफी बदला हुआ था जब वह लोग पेरिस पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कमरे से बाहर वह निकले नहीं। 
सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह का एक पुराना वीडियो वायरल होने लग गया रिया की इस दावे के बाद ही। इस वीडियो में पेरिस की सड़कों पर सुशांत खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि ट्विटर पर 9 अक्टूबर 2019 को सुशांत सिंह राजपूत ने खुद इस वीडियो को साझा किया था। 

हालांकि अब इसी वीडियो को रीट्वीट क्रिकेटर मनोज तिवारी ने रिया पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पेरिस के डिज़्नीलैंड में सुशांत सिंह खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि काफी एक्साइटेड  सुशांत डिज़्नीलैंड जाने के लिए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन यह पता नहीं चला है कि किसने यह वीडियो शूट किया है।
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए मनोज तिवारी ने लिखा, वो कह रही हैं कि सुशांत पेरिस में तीन दिन तक कमरे से बाहर नहीं निकले। हैलो हैलो…ये सबूत है कि वो (सुशांत) पेरिस में डिज़्नीलेंड में एंजॉय कर रहा था। कितनी झूठी है ये। #claustrophobia #rajdeepsardesai।
रिया ने क्या बयान दिया था 

इंटरव्यू में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने कहा था, यूरोप ट्रिप पर हम पहले पेरिस लैंड हुए, वहां तीन दिन तक सुशांत कमरे से बाहर नहीं निकला। ये देखकर मुझे थोड़ा अजीब लगा क्योंकि ट्रिप पर जाने से पहले वो काफी खुश था। वो मुझे अपना अलग अंदाज दिखाना चाहता था, वो मस्ती करना चाहता था। लेकिन वहां (पेरिस) पहुंचने के बाद वो कमरे से ही नहीं निकला। उसके बाद हम दूसरी जगह गए स्विट्जरलैंड। तब वो खुश था।

Desk Team