दिल्ली-NCR में शुक्रवार को हुई भारी बारिश ने लोगों के लिए परेशानियां खड़ी कर दीं। वहीं दिल्ली से सटे गाजियाबाद के गौशाला अंडरपास में हुए जलभराव में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। अतिरिक्त निगमायुक्त ने इस हादसे को दुखद और बड़ी घटना करार दिया है।
गाजियाबाद के पुराने शहर को विजय नगर से जोड़ने वाले गौशाला अंडरपास में बारिश के बाद भरे पानी में डूबने से बच्चे की मौत हो गई है। एसएचओ विजयनगर देवेंद्र बिष्ट ने मौत की पुष्टि की है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीम ने बच्चे का शव बाहर निकाला।
.jpg)
घटना के बाद से स्थानीय लोगों में गुस्सा है। उनका कहना है कि जब से ये अंडरपास बना है तभी से वाटर लॉगिंग की समस्या खड़ी हो गई है। जबकि हर साल ये मुद्दा उठाया जाता है, लेकिन कोई भी सरकार रही हो किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। दिल्ली में आज हुई बारिश से लोगों को राहत मिली है, तो वहीं कई निचले इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई।


Download Android App
Download iOS App



