दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत केस में फिलहाल ड्रग्स के एंगल की जांच तेजी से जारी है। ड्रग्स एंगल की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यरो (एनसीबी) कर रहा है। इसी मामले में एनसीबी कई लोगों को अपनी गिरफ्त में भी ले चुकी हैं। वहीं पिछले दो दिनों से एनसीबी लगातार रिया से पूछताछ करने में लगी हुई हैं। ऐसे में आज तीसरे दिन भी रिया से ड्रग्स को लेकर बातचीत की गई,जिसमें अभिनेत्री ने इस खुद को ड्रग्स लेने की बात को स्वीकार लिया है,जबकि इससे पहले एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में रिया ने ड्रग्स लेने की बात से साफ इंकार किया था,मगर आज इन सब बातों से रिया का पर्दाफाश हो गया है।

पहले ड्रग्स लेने की बात को किया था खारिज
बता दें कि रिया चक्रवर्ती पिछले दिनों मीडिया चैनल्स को दिए गए इंटरव्यू में रिया ने अपने और बॉयफें्रड सुशांत को लेकर कई हैरान कर देने वाले खुलासा किए थे। इतना ही नहीं अपने इंटरव्यू में तो रिया चक्रवर्ती ने ड्रग्स लेने की बात को साफतौर पर खारिज कर दिया था। मगर अब सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी के सामने इस बात को कबूल किया है कि वो ड्रग्स का सेवन करती थी।

दबाव में करती थी ड्रग्स का सेवन
खबरों की मानें तो सुशांत केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती ने एनबीसी के आगे एक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वो सुशांत सिंह की वजह से ही ड्रग्स का सेवन करती थी। इतना ही नहीं रिया ने आगे एजेंसी से यह भी कहा है कि सुशांत उनके ऊपर ड्रग्स लेने का दबाव बनाते थे। इस वजह से उनको ड्रग्स का सेवन करना पड़ता था। वहीं बताया जा भी जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती एनसीबी के सामने लगातार अपनी ही बातों पर कायम नहीं हैं और झट से बयान बदलती नजर आ रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने ड्रग्स लेने की बात को तो कबूल ही लिया इसके साथ ही उनका कहना है कि वो गांजा के साथ कुछ कैमिकल्स का भी सेवन करती थी। साथ ही सुशांत की फिल्मों के सेट पर ड्रग्स का यूज किया जाता था। अब ऐसे में एनसीबी की पड़ताल में उन्हें मालूम हुआ कि रिया ने पिछले दो सालों में बहुत बार पार्टी भी की तो यह तो तय रहा कि उन्होंने ड्रग्स का सेवन तो जाहिर है कि किया ही होगा। बता दें कि रिया ही नहीं बल्कि एनसीबी ने अब ड्रग्स मामले में कई फिल्मी सितारों के नाम का भी खुलासा किया है।

मालूम हो कि सुशांत केस में एनसीबी का रिया और शौविक पर शिकंजा कसता जा रहा है। जहां शौविक चक्रवर्ती को नौ सितंबर तक के लिए एनसीबी ने हिरासत में लिया हुआ है,तो वहीं आज रिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताते चले कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने फ्लैट में खुदखुशी की थी,जिसके बाद 2 महीने से ऊपर बीत जाने के बाद भी उनकी मौत की जांच जारी है और अब तक इस केवल में कई सारे नए-नए मोड़ आ चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



