अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले में जब से ड्रग्स का एंगल सामने आया है तब से एनसीबी जांच में कर रही है। इसी बीच यह खबर सामने आ रही है कि एनसीबी के सामने एक्ट्रस रिया चक्रवर्ती ने कबूल किया है कि वह ड्रग्स ले चुकी हैं। एनसीबी के सामने यह कबूलनामा रिया ने तीसरे दिन पूछताछ के दौरान किया है।

रिया चक्रवर्ती ने ड्रग्स लेने की बात कबूलते हुए एनसीबी को बताया कि सुशांत सिंह राजपूत के दवाब में उन्होंने ड्रग्स लिया था। इतना ही नहीं इस पूछताछ में फिल्म इंडस्ट्री के कई ऐसे सितारों का नाम भी रिया ने लिया है जो ड्रग्स का सेवन करते हैं। अब उन सितारों पर भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कार्यवाई करेगा। इस कबूलनामे और बाकी बड़े सबूतों के बाद एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को अरेस्ट कर लिया है।

मीडिया खबरों के अनुसार, एनसीबी की पूछताछ में रिया चक्रवर्ती ने कहा है कि कुछ कैमिकल्स भी उन्होंने गांजा के साथ लिए हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि ड्रग्स का इस्तेमाल सुशांत की फिल्मों के सेट पर होता था। सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आई है कि बॉलीवुड के ऐसे 20 से 25 सितारें हैं जो ड्रग्स खरीदते और उनका सेवन करते हैं। इस बारे में जानकारी रिया चक्रवर्ती के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से एनसीबी को पता लगी हैं।

बता दें कि एनसीबी अब उन 20 से 25 फिल्मी सितारों पर कार्यवाई करेगी जिनका खुलासा रिया चक्रवर्ती ने अपने बयान में किया है। खबरों की मानें तो ए,बी और सी की श्रेणी में एनसीबी ने इस सितारों को बांट दिया है। अब इन पर कार्यवाई का फैसला एनसीबी कर चुकी है। हालांकि कई बॉलीवुड कनेक्शन की जानकारी एनसीबी को रिया चक्रवर्ती के अलावा ड्रग्स पेडलर के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से भी पता चली है। इसके बाद तो इन सभी सितारों की लिस्ट एनसीबी तैयार कर रही हैं जिसके बाद वह उनपर कार्यवाई करेगी।

खबरों के अनुसार, इन सभी सितारों को एनसीबी समन भेजेगी और उनसे पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा यह भी खबरें सामने आ रही हैं कि एनसीबी ड्रग्स के सेवन के मामले में उन सितारों को भी समन भेजेगी जिन्होंने सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के साथ काम किया हुआ है। एनसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सितारों की इस लिस्ट को साझा किया गया है।

मीडिया खबरों के अनुसार एनसीबी के सामने रिया चक्रवर्ती ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पर यह भी आरोप लगाया कि उनके दवाब में वह ड्रग्स का सेवन करती थीं। एनसीबी को रिया ने यह भी बताया कि ड्रग्स लेने का दबाव सुशांत सिंह राजपूत ने उनपर बनाया था। वह ड्रग्स का सेवन इसी वजह से करती थीं। एनसीबी के समाने कबूल किया रिया चक्रवर्ती ने कि वह गांजा के साथ कुछ कैमिकल्स का सेवन भी करती थीं। रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मिले बड़े सबूतों के बाद एनसीबी ने एक्ट्रेस को गिरफ्तार हो गई हैं।


Download Android App
Download iOS App



