मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दावा किया कि कांग्रेस आगामी विधानसभा उपचुनावों में राज्य की सभी 27 सीटों पर जीत हासिल करेगी। ग्वालियर में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में कमलनाथ ने कहा, ‘‘मध्यप्रदेश का मतदाता बहुत समझदार है। मुझे राज्य के मतदाताओं पर पूरा भरोसा है। जिन 27 सीटों पर उप चुनाव होने हैं, वहां मतदाता कमलनाथ या कांग्रेस का समर्थन नहीं कर सकते हैं लेकिन वे अवश्य सच्चाई का समर्थन करेंगे।’’
कमलनाथ ने कहा कि सर्वेक्षण रिपोर्ट बहुत ही अच्छी हैं और हम चिंतित नहीं हैं। हम सभी सीटें जीतेगें। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘न केवल जनता, बल्कि बीजेपी कार्यकर्ता भी उनसे (वर्तमान शासन व्यवस्था) से नाखुश है।
इससे पहले छतरपुर जिले की बड़ा मलहरा विधानसभा सीट के प्रमुख नागरिकों का एक समूह कांग्रेस में शामिल हुआ था। कांग्रेस के 25 विधायकों के त्यागपत्र और दो विधायकों के निधन के कारण प्रदेश विधानसभा की रिक्त हुई 27 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होने हैं हालांकि चुनाव आयोग ने फिलहाल उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित नहीं किया है।


Download Android App
Download iOS App



