बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पिछले एक साल से लाइमलाइट से दूर हैं। लेकिन बॉयफ्रेंड सुशांत की मौत के एक साल बाद रिया फिर से सोशल मीडिया पर आये दिन पोस्ट करते नजर आ रही हैं। बीते साल अगस्त के महीने के बाद रिया हाल ही में सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा की है, इस फोटो में उन्होंने हार न मानने का मैसेज दिया है। दरअसल रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है। इस तस्वीर में रिया चक्रवर्ती गार्डन में घांस के ऊपर लेटी हुई हैं। उन्होंने हार न मानने का मैसेज दिया है।

रिया ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी…
रिया की इस नई तस्वीर में एक्ट्रेस का चेहरा नजर नहीं आ रहा। दरअसल, रिया ने एक टोपी से अपना आधा चेहरा छुपा रखा है। खास बात इस टोपी के माध्यम एक्ट्रेस ने एक खास संदेश दिया है। रिया की इस टोपी पर लिखा है नेवर गीव अप यानी कि ‘हार मत मानो’।

रिया अब पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं और इस दौरान वो कई पोस्ट भी शेयर करती रहती हैं। इससे पहले एक्ट्रेस ने अपने मुश्किल दिनों को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने साफतौर पर तो कुछ नहीं कहा था, लेकिन एक्ट्रेस के पोस्ट को देख अंदाज़ लगाया जा सकता है कि वो अपने मुश्किल दौर को और उससे निकलने को प्रक्रिया को याद कर रही हैं।

वहीं इससे पहले अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपनी बचपन की तस्वीर साझा की। तब इस पोस्ट के साथ रिया चक्रवर्ती ने लिखा था, और बस ऐसे ही… उसने तूफान का सामना किया, क्योंकि सच में हमेशा सुबह से पहले अंधेरा होता है।

रिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस काफी लंबे समय बाद डायरेक्टर रूमी जाफरी की फिल्म ‘चेहरे’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में रिया के अलावा अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी भी नजर आएंगे। कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के चलते यह फिल्म अब तक रिलीज नहीं हो पाई है।


Download Android App
Download iOS App



