जब रिया चक्रवर्ती भाई शौविक संग नया घर ढूंढने निकली तो फोटोग्राफर्स से बोलीं- ‘मेरा पीछा मत करो’

Summary :

स्वर्गीय एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मौत का मामला अभी तक सुलझ नहीं पाया है। भले ही अभिनेता की मौत को तकरीबन छह महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है

स्वर्गीय एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मौत का मामला अभी तक सुलझ नहीं पाया है। भले ही अभिनेता की मौत को तकरीबन छह महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है,मगर सीबीआई अभी तक मालमे की जांच में जुटी हुई है। वहीं सुशांत मामले में बड़ी आरोपी रही अभिनेता की गर्लफ्रेंड और एक्टे्रस रिया चक्रवर्ती कुछ महीने पहले ही कोर्ट से जमानत पर रिहा हुई हैं। ऐसे में रिया लंबे वक्त बाद एक बार फिर से कैमरे में कैद हुई है। 
दरअसल रिया चक्रवर्ती मुंबई में नए घर की तलाश करती हुई नजर आई हैं। इस दौरान रिया कोई अकेली नहीं बल्कि उनके साथ भाई शौविक चक्रवर्ती भी मौजूद रहे थे। दोनों भाई बहन ने इस बीच कैमरे में कैद होने की काफी कोशिश भी करी। वैसे यह पहला मौका है जब जेल से रिहा होने के बाद रिया और शौविक घर के बाहर इस तरह नजर आए हों। 
हाल ही में रिया और शौविक को बांद्रा में एक बिल्डिंग के बाहर देखा गया। सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक शौविक बांद्रा में नए घर की तलाश में लगे हुए हैं। वहीं दोनों बहन-भाई महीनों बाद ऐसे घर से बाहर निकलेहैं। इस बीच जब पैपराजी ने रिया से सवाल करने की कोशिश करी और कैमरे में कैद करना चाहा तो उन्होंने कुछ भी करने से मुंह फेर लिया। हां,रिया ने इतना जरूर कहा उनका पीछा ना किया जाए। 

इस दौरान अभिनेत्री ने पिंक कलर की टी-शर्ट और ब्लैक रंग की पैंट पहनी हुई थी। रिया की टी-शर्ट पर लिखा था,प्यार शक्ति है। ऐसे में रिया की टी-शर्ट पर लिखे इस कैप्शन पर सभी की नजरें गढ़ी हुई थी। 
बता दें,रिया चक्रवर्ती अभी तो अपने माता-पिता और भाई के साथ मुंबई के जुहू तारा रोड पर स्थित प्राइमरोज अपार्टमेंट में रहती हैं। मगर यहां पर मीडियाकर्मियों के लगने वाले जमावड़े से अदाकारा बहुत परेशान हैं,जिस वजह से वो अपना घर चेंज करना चाहती हैं। 
गौरतलब है कि बीते साल 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत मुंबई स्थित अपने घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद सुशांत की फैमिली ने रिया के ऊपर पैसे मोटी रकम लेने और उन्हें ड्रग्स देने का आरोप लगाया था। इस मामले के बाद ड्रग्स केस में रिया जेल भी गई थीं। फिलहाल वो जमानत पर रिहा हैं।

Desk Team