ऋचा चड्डा और अली फजल की जोड़ी से तो सभी वाकिफ ही होंगे। अक्सर दोनों को कई फिल्मों में भी एक साथ देखा गया हैं। साथ ही दोनों के अफेयर की खबरे भी लम्बे समय से सामने आ रही हैं। साथ ही कुछ समय पहले खबर ये भी आई थी की दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं। वही अब इनकी शादी की खबर को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर से चर्चाए तेज हो गयी हैं,और कहा जा रहा हैं की ये दोनों कपल इसी साल सितंबर के महीने में शादी रचाने वाले हैं। हालांकि अब खबर में कितनी सच्चाई हैं जानते हैं इस रिपोर्ट में।
दरअसल ऋचा चड्ढा अली फजल से सितंबर 2022 में शादी करने वाली हैंl इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैl यह भी कहा जा रहा है कि दोनों शादी के बाद मुंबई और दिल्ली में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन करने वाले हैंl वही ऋचा चड्ढा और अली फजल की दोस्ती पहली बार 2012 में आई फिल्म फुकरे के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी, और फिर क्या ये नजदीकियां कब प्यार में बदल गयी किसी को पता ही नहीं चला। 
7 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अली फजल ने ऋचा चड्ढा को 2019 में प्रपोज किया और अब 2022 में दोनों शादी करने वाले हैंl दोने ने 5 साल तक अपने रिश्ते को छुपाए रखा थाl हालांकि अब दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिकली कर दिया हैं। वही खबर ये भी सामने आई थी की ये दोनों कपल 2020 में ही शादी के बंधन में बंधने वाले थे लेकिन कोरोना के कारन डेट आगे बढ़ानी पड़ी।
वही अपनी शादी में आ रही रुकावट को लेकर भी ऋचा ने एक बयान दिया था। जिसमे एक्ट्रेस ने कहा था की ‘जब भी हम शादी के बारे में सोचते, कोरोना का एक नया वैरियंट आ जाता थाl हमने 2020 में कई चीजों को बुक कर लिया था लेकिन तभी पहली लहर आई। 
इसके बाद लॉकडाउन हुआ और फिर सब चीज रुक गईl पिछले वर्ष फरवरी में हमने फिर शादी की बात शुरू की और दूसरी लहर आ गई जोकि बहुत दुख की बात हैl’लेकिन अब फाइनली इतनी रुकावटों के बाद भी दोनों सितंबर में हमेशा के लिए एक होने जा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



