Richa Chaddha Makeup Tutorial On CJP Protest: Richa Chaddha ने सोशल मीडिया पर प्रोटेस्टर्स को बताए पुलिस से बचने के तरीके, जानें क्यों?

Summary :

CJP के दिल्ली आंदोलन के दौरान चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं, जिसमें 200 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबर है। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारियों के समर्थन में पोस्ट साझा की और चेहरे का रूप बदलने वाला मेकअप ट्यूटोरियल वीडियो शेयर किया। रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता इमरान खान समेत कई लोगों को भी हिरासत में लिया गया, जबकि दिल्ली में सुरक्षा के लिए 40 हजार से अधिक जवान तैनात किए गए हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के दौरान कई प्रोटेस्टर्स को पुलिस हिरासत में लिए जाने की खबरें सामने आ रही थी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जुटे थे। वहीं सोशल मीडिया पर हिरासत में लिए जाने के कई वीडियो भी वायरल हो रहे थे। लेकिन इस बीच फिल्म एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने प्रोटेस्टर्स को अपना चेहरा अलग दिखाने की डिमांड करते हुए उससे जुड़ा मेकअप ट्यूटोरियल दिखाया है। ऐसे में इस वीडियो के सामने आने के बाद एक अलग सा बवाल खड़ा हो गया है।

आंदोलन को फिल्मी सितारों और सोशल मीडिया से जुड़े कुछ चर्चित लोगों के सपोर्ट मिलने की खबरें भी सामने आई थी। एक्टर इमरान खान, यूट्यूबर ध्रुव राठी और CJP की रत्ना सिंह समेत कई लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबर भी सामने आई थी। इसके अलावा, दिल्ली एयरपोर्ट पर अभिजीत दीपके, पार्टी प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका को भी हिरासत में लिए जाने की वीडियो सामने आई। हालांकि इन सब के बीच अब सबसे ज्यादा चर्चा ऋचा चड्ढा के वीडियो की हो रही है।

Richa Chaddha Makeup Tutorial On CJP Protest: ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर क्या कहा?

ऋचा चड्ढा ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए आंदोलन में पार्टिसीपेट करने को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा कि बॉर्डर और ट्रांसपोर्टेशन से जुड़ी पाबंदियों के कारण बाहरी लोगों के लिए शहर के बीच वाले हिस्से तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में उन्होंने शहर में रहने वाले लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में पानी साथ रखने और मास्क, टोपी के साथ चश्मा पहनने जैसी बातें भी लिखीं। उन्होंने पैदल चलने का सजेशन देते हुए कहा कि प्रदर्शन में लोगों के पार्टिसीपेशन को लेकर प्रशासन का अनुमान गलत साबित होना चाहिए। अपनी पोस्ट के साथ उन्होंने मेकअप ट्यूटोरियल का एक वीडियो भी शेयर किया।

मेकअप ट्यूटोरियल वीडियो ने खींचा ध्यान

Richa Chadha Makeup Tutorial Video
Richa Chadha Makeup Tutorial Video (Source: Google)

ऋचा चड्ढा की ओर से शेयर किए गए वीडियो में वो मेकअप के जरिए अपने चेहरे का रूप बदलती नजर आती है। यह पोस्ट ऐसे समय आई है, जब आंदोलन के दौरान प्रोटेस्टर्स को हिरासत में लिए जाने की खबरें चर्चा में हैं।

एक मीडिया हाउस की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर इमरान खान को उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन और एक्ट्रेस जैन खान के साथ मुंबई में हिरासत में लिया गया। इमरान ने इंस्टाग्राम पर पुलिस वैन के अंदर से एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, “लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूं।” वहीं, लेखा वाशिंगटन ने भी सोशल मीडिया पर एक स्टोरी पोस्ट की और लिखा, “रोमांस हो तो ऐसा।”

दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

CJP protest In Delhi
CJP protest In Delhi (Source: Google)

CJP के दिल्ली आंदोलन को मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा के इंतज़ाम कड़े किए जाने की खबर थी। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के 40 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है। प्रदर्शन की जगह और आसपास के इलाकों में बैरिकेड्स तथा स्पाइक स्ट्रिप्स भी लगाए गए हैं।

अभिजीत दीपके के लीडरशिप में हो रहे इस प्रदर्शन का मेन मुद्दा मतदाता लिस्ट के स्पेशन इन डेप्थ रिव्यू (Special Intensive Revision यानी SIR) में इर्रेग्यूलैरिटीज़ हैं। प्रोटेस्टर्स इन मामलों को लेकर इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि आंदोलन के दौरान 200 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रदर्शन से जुड़ी घटनाओं और मशहूर हस्तियों की सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है।

Read More: Amitabh Bachchan Birthday: मां तेजी बच्चन की आवाज सुन इमोशनल हुए BIG B, KBC 18 में मिला खास सरप्राइज

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।