बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। बुधवार को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने की वजह से उन्हें एच. एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज 8 बजकर 45 मिनट पर सुबह उनका निधन हो गया। एक्टर के निधन हो जाने से उनका पूरा परिवार और बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में है।

फैन्स से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबकी आंखे नम हैं और हर कोई उन्हें अपने तरीके से याद कर रहा है। इतना सोशल मीडिया पर भी लोग एक्टर को भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं,ऐसे में कोई ऋषि कपूर की पुराने वीडियो शेयर कर रहा है तो कोई उनकी फोटोज़ के जरिए याद कर रहा है।
यहां देखिये वीडियो…
हाल ही में TikTok पर ऋषि कपूर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ऋषि कपूर बाल्कनी में खड़े होकर थाली बजा रहे हैं। दरअसल ऋषि कपूर का ये पब्लिकी दिखने वाला आखिरी वीडियो भी माना जा रहा है। इसमें वह पूरे जोश के साथ कोरोना वॉरियर्स के लिए थाली बजाते दिख रहे हैं।

इस वीडियो में ऋषि काफी स्वस्थ नजर आ रहे हैं। सामने आए इस वीडियो में ऋषि कपूर,नीतू कपूर के साथ बालकनी में खड़े होकर कोरोना वॉरियर्स का शुक्रिया अदा कर रहे थे।

बताते चले की करीब दो साल पहले ऋषि कपूर को अपने कैंसर के बारे में मालूम हुआ,जिसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क जाकर इलाज भी करवाया और उसके बाद भारत वापस आए। लेकिन बीते दिन तबीयत ज्यादा ख़राब हो जाने की वजह से उन्होंने आज सभी को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।



Download Android App
Download iOS App



