ऋतिक ने शुरू की नई यात्रा

Summary :

NULL

सरस्वती पूजा के दिन ऋतिक रोशन ने अपने करियर की नई यात्रा शुुरु की है। उनकी यह यात्रा गुरु और शिष्य को लेकर है। दरअसल, ऋतिक रोशन ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सुपर-30’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में वह पहली बार गुरु की भूमिका निभा रहे हैं। उनकी यह फिल्म बिहार के आनंद कुमार की बायोपिक है जो हर साल 30 गरीब मेधावी छात्रों को आईआईटी की प्रवेश परीक्षा निकालने के लिए पूरी तरह से निशुल्क कोचिंग देते हैं।

उनके जीवन पर आधारित इस फिल्म की शुरुआत करने के बाद अभिनेता ने कहा कि माता सरस्वती शिक्षा, ज्ञान, विवेक और कला की देवी हैं। इसलिए उनकी प्रतिमा देश के स्कूलों में रखी जाती है। शूटिंग की कुछ तैयारियों की शुरुआत हुई। इसके बाद ऋतिक कृष सीरीज की अगली फिल्म कृष-4 की शूटिंग शुरु करेंगे।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

 

Desk Team