Khatron Ke Khiladi 13 में स्टंट करते दिखेंगे Rohit Bose Roy? 54 साल की उम्र में दिखाएंगे जलवा?

Summary :

‘खतरों के खिलाड़ी 13’ को लेकर हर रोज़ एक नई खबर सामने आ रही है। कंफर्म हो चुके कंटेस्टेंट्स के नाम भी रोज़ सामने आ रहे हैं। सबसे खास बात ये है कि अब जिस पॉपुलर सेलिब्रिटी का नाम इस लिस्ट में शामिल हो गया है, उसकी उम्र 54 साल है और इस उम्र में भी वो अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं।

टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो जिसका सबको बेसब्री से इंतज़ार है अब वो जल्द ही शुरू होने वाला है। ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ को लेकर हर रोज़ एक नई खबर सामने आ रही है। इस शो की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। ऐसे में कंफर्म हो चुके कंटेस्टेंट्स के नाम भी रोज़ सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब एक नया नाम सामने आया है जो इस शो में नज़र आ सकता है। 
सबसे खास बात ये है कि अब जिस पॉपुलर सेलिब्रिटी का नाम इस लिस्ट में शामिल हो गया है, उसकी उम्र 54 साल है और इस उम्र में भी वो अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। दरअसल, अब टीवी और बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके एक्टर रोहित बोस रॉय के खतरों के खिलाड़ी 13 में एंट्री करने की खबर सामने आई है। 
इतना ही नहीं एक्टर ने खुद इस शो में शामिल होने की खबर को कन्फर्म किया है। मीडिया से बातचीत में रोहित रॉय ने बताया कि वो शो में शामिल होने वाले हैं और शो को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। इसके साथ ही एक्टर ने शो में जाने को लेकर बताया कि खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर उनकी बेटी नाखुश थी, लेकिन पत्नी के सपोर्ट करने पर उन्होंने ऑफर को एक्सेप्ट कर लिया। 
रोहित ने कहा, “मेरी बेटी कियारा परेशान थी। वो डैडी की लाडली है, इसलिए वो मुझे लेकर परेशान थी। लेकिन, ये मेरी पत्नी मानसी थी, जिसने मुझे हमेशा कुछ अलग करने के लिए इंस्पायर किया, इसलिए मैं हमेशा उसे क्रेडिट देता हूं।”
एक्टर ने आगे कहा, “मेरे पास कई सारे फोबिया है, लेकिन मुझे पहाड़ों से भी प्यार है और मैंने नॉर्थ इंडिया में थ्रिलिंग बाइक राइड की है। हालांकि, एक शो में मुकाबला करना इससे काफी अलग है। यहां, आप न केवल भारी स्टंट करते हैं, बल्कि एक-दूसरे के साथ मुकाबला भी करते हैं। तो, ये एक दिलचस्प अनुभव होता है। क्योंकि आपको हर बार खुद को बेहतर बनाना होता है।”  

Desk Team