टीवी एक्टर करण मेहरा और निशा रावल के बीच चल रहा बवाल अब बढ़ता जा रहा है। एक- दूसरे पर आरोप लगाने के इस सिलसिले में इस कपल के दोस्त और परिवार वाले तो शामिल थे ही। वही अब रोहित सेटिया जो निशा के राखी ब्रदर है उनका भी बयान सामने आ गया है। आपको बता दे, हाल ही में करण मेहरा ने आरोप लगाया था कि निशा रावल का रोहित सेटिया के साथ अफेयर है। उन्होंने यह भी कहा था कि निशा उनको राखी बांधती रही हैं और रोहित ने उनका कन्यादान किया था।

अब इस मामले में रोहित सेटिया का बयान सामने आया है। उन्होंने कुछ और खुलासे किए हैं। रोहित का कहना है कि करण मेहरा का किसी से अफेयर है जिसके चलते निशा ने उनसे अलग होने का फैसला लिया। करण मेहरा और निशा रावल के झगड़े में हाल ही में कश्मीरा शाह की एंट्री हुई है। करण ने जिस रोहित सेटिया पर निशा से रिलेशन का आरोप लगाया था, उन्होंने मीडिया से बातचीत की है।

रोहित सेटिया ने कहा कि वह निशा रावल और करण मेहरा के केस पर बात नहीं करना चाहते लेकिन खुद पर लगे आरोप पर बोले। रोहित ने कहा कि वह निशा को करण से भी पहले से जानते हैं। उन्होंने बताया कि इस वक्त वह लखनऊ में अपनी बीवी बच्चों के साथ हैं। जब उनसे निशा से अफेयर के बारे में पूछा गया तो बोले, अगर किसी आदमी का शादी से बाहर अफेयर होगा तो क्या उसकी बीवी उसे घर आने देगी?

रोहित से सवाल किया गया कि उनका नाम इसमें क्यों घसीटा जा रहा है? तो इस पर जवाब दिया, जब ये सब हुआ उस वक्त मैं निशा के साथ खड़ा था। मैंने उसको न्याय दिलाने की कोशिश की। अभी तक पता नहीं क्या हुआ किसने क्या किया लेकिन मेरा नाम घसीटा गया तो मैं खुश नहीं हूं। मेरी इमेज खराब की गई है, मैं अपने वकील से बात कर रहा हूं।

मैं सच सामने लाऊंगा लेकिन थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। हो सकता है कि मैं भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करूं। रोहित से पूछा गया कि कश्मीरा ने बताया कि उसने आपसे पूछा था कि करण ने निशा को दरवाजा बंद करके मारा तो आपने कैसे देखा। इस पर रोहित बोले, कश्मीरा झूठ बोल रही हैं, उनसे मेरी ऐसी कोई बात नहीं हुई। रोहित ने कहा कि करण से पूछिए की MM कौन है। मैं अभी पूरा नाम नहीं बता रहा लेकिन उनकी जिंदगी में एमएम नाम की लड़की है। रोहित ने बताया कि निशा और करण के अलग होने की एक वजह वह लड़की भी है।


Download Android App
Download iOS App



