मोस्ट मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘RRR’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में आलिया भट्ट से लेकर अजय देवगन, राम चरन और एनटीआर जूनियर सभी बेहद दमदार लुक में नजर आये। वैसे इस फिल्म के ट्रेलर को देख ऐसा लग रहा है कि आने वाले साल 2022 में यह फिल्स बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डूपर हिट साबित होगी।

वहीं डायरेक्टर एसएस राजामौली के निर्देशन बनी ‘RRR’ के ट्रेलर में बेहतरीन डायलॉग्स और एक्शन देखने को मिल रहा। ऐसे में ट्रेलर देखने के बाद फैंस फिल्म के लिए बेताब हो गये हैं। वैसे कुछ भी कहो एसएस राजामौली की फिल्म RRR का ट्रेलर काफी धांसू है।

RRR का ट्रेलर है बेहद दमदार
करीब 3 मिनट 16 सेकेंड के चंद मिनटों के ट्रेलर में फिल्म के सभी कलाकारों का लुक सामने आ गया है। आरआरआर फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत ब्रिटिश बिल्डिंग से होती है। वहीं इसके दूसरे सीन में एक कोर्ट दिखता है, जिसके बैकग्राउंड में आवाज आती है कि जब स्कॉट सर आदिलाबाद आए थे तो एक छोटी बच्ची को ले आए..वो दरअसल गोंडों की बच्ची है। इस पर एक शख्स कहता है- तो…उनके सिर पर सींग होते हैं क्या?

फिल्म के ट्रेलर में रामचरण के साथ जूनियर एनटीआर एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं। एनटीआर एक जगह शेर से लड़ते दिख रहे हैं। भले ही इस ट्रेलर में आलिया और अजय को कम दिखाया गया हो, लेकिन दोनों ही अपने दमदार लुक और डायलॉग से फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। ट्रेलर में अजय देवगन दमदार डायलॉग मारते हुए दिखाई देते हैं। वह कहते हैं -अपनी जंग ढूढते हुए हथियार खूद ब खूद वापस आएंगे।

फिल्म ‘RRR’ इस दिन रिलीज होगी
खास बात इस फिल्म के ट्रेलर में कई सारे ऐसे ग्रैंड सीन्स देखने को मिल रहे हैं, जिन्हें देखकर फैंस के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी तारीफों के पुल बांधते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म 7 जनवरी 2021 को सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है। जिसे लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। वहीं 300 करोड़ के बजट में तैयार हुई इस फिल्म को हिंदी में भी डब किया गया है।
यहां देखें फिल्म का ट्रेलर…


Download Android App
Download iOS App



