Sahiba Bali को पाकिस्तान है पसंद, कश्मीर फाइल्स लगती है प्रोपेगेंडा- जानें एक्ट्रेस की क्या है राय?

Summary :

Sahiba Bali Controversy: आईपीएल 2026 के दौरान पॉपुलैरिटी पाने वाली एंकर और एक्ट्रेस साहिबा बाली को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं हो रही हैं. क्योंकि उनके कुछ पुराने वीडियो क्लिप्स अब दोबारा वायरल हो रहे हैं, जिनमें पाकिस्तान को लेकर उनकी स्टेटमेंट और फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर क्रिटीसाइज करने वाले बयान देखने को मिल रहे हैं. Sahiba Bali Controversy: क्या है पूरा मामला? वायरल हो रहे एक वीडियो में कथित तौर पर साहिबा बाली अपने यंग दिनों के दौरान पाकिस्तान ट्रिप का जिक्र करते हुए वहां के लोगों को प्यार करने वाला और बेहतरीन पर्सनैलिटी वाला…

Sahiba Bali Controversy: आईपीएल 2026 के दौरान पॉपुलैरिटी पाने वाली एंकर और एक्ट्रेस साहिबा बाली को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं हो रही हैं. क्योंकि उनके कुछ पुराने वीडियो क्लिप्स अब दोबारा वायरल हो रहे हैं, जिनमें पाकिस्तान को लेकर उनकी स्टेटमेंट और फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर क्रिटीसाइज करने वाले बयान देखने को मिल रहे हैं.

Sahiba Bali Controversy: क्या है पूरा मामला?

Sahiba Bali Controversy
Sahiba Bali Controversy (Source: Social Media)

वायरल हो रहे एक वीडियो में कथित तौर पर साहिबा बाली अपने यंग दिनों के दौरान पाकिस्तान ट्रिप का जिक्र करते हुए वहां के लोगों को प्यार करने वाला और बेहतरीन पर्सनैलिटी वाला बता रही हैं. वहीं, एक दूसरे क्लिप में उन्होंने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर क्रिटीसाइज करते हुए एक स्टेटमेंट दी थी, जिसे कुछ यूजर्स ने उनका प्रोपेगेंडा कहकर एक्सपोज करने की कोशिश की है. इन दोनों बयानों को जोड़कर सोशल मीडिया पर एक बड़ा विवाद होने लगा है, जिसके बाद उनको लेकर गरमा गर्मी शुरू हो गई है.

Sahiba Bali Controversy: यूजर्स का गुस्सा और ट्रोलिंग

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Himanshi Bisht (@bisht_himanshi15)

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इन बयानों को राजनीतिक और सेंसिटीव मुद्दों से जोड़ दिया. कुछ पोस्ट्स में 2008 मुंबई आतंकी हमलों और पहलगाम से जुड़े आतंकी घटना का जिक्र करते हुए लोगों ने उनकी स्टेटमेंट पर उन्हें ट्रोल किया है. इस वजह से मामला सिर्फ एक बयान तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि अब ये इमोशन्स और पॉलिटीकल बहस में बदल गया है. इससे पहले रीत पड्डा से जुड़ा विवाद भी इसी तरह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर चुका है.

Sahiba Bali Controversy: अब तक नहीं आया कोई आधिकारिक बयान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Our Space (@ourspaceconnect)

विवाद बढ़ने के बावजूद साहिबा बाली की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल रिएक्शन सामने नहीं आया है, वह फिलहाल आईपीएल 2026 में अपने प्रेजेंटर के रोल में नजर आ रही हैं, लेकिन इस मुद्दे पर उनकी चुप्पी ने बहस को और हवा दे दी है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि कश्मीर से ही बिलॉन्ग करने वाले समय रैना जो कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है, उन्हें कई बार पॉडकास्ट और उनके कई शोज में ये बताते हुए देखा गया है कि कश्मीर में पंडितों के साथ कितना अत्याचार हुआ था.

लेकिन वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस साहिबा बाली जो कि खुद भी कश्मीर से ही बिलॉन्ग करती हैं, वो हमेशा से ही पाकिस्तान को सपोर्ट करती दिखाई दी हैं. इसी के साथ वो कश्मीर में हुए पंडियों पर अत्याचार को भी हमेशआ से ही फेक बताती आई हैं.

Sahiba Bali Controversy: कौन हैं साहिबा बाली?

Sahiba Bali Controversy
Sahiba Bali Controversy (Source: Social Media)

अगर साहिबा बाली की बात करें तो वो एक एक्टर, कंटेंट क्रिएटर और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर हैं, जिन्होंने हाल ही के सालों में क्रिकेट ब्रॉडकास्टिंग में अपनी खास पहचान बनाई है. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से पढ़ाई की और बाद में यूके की डरहम यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया. इसके अलावा वो ऑक्सफोर्ड के सईद बिजनेस स्कूल से भी जुड़ी रही हैं.

Sahiba Bali Controversy
Sahiba Bali Controversy (Source: Social Media)

करियर की शुरुआत उन्होंने कॉर्पोरेट सेक्टर से की, जहां उन्होंने यूनिलीवर, जोमैटो और अनएकेडमी जैसी कंपनियों में काम किया. इसके बाद वो एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स मीडिया की ओर मुड़ीं. उन्होंने फिल्मों और वेब सीरीज जैसे लैला मजनू (2018), बार्ड ऑफ ब्लड (2019) और तनाव (2022) में भी काम किया है.

Read More: Honey Singh और Badshah की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें, Volume 1 गानें पर हाई कोर्ट ने लगाई फटकार

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।