Honey Singh और Badshah की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें, Volume 1 गानें पर हाई कोर्ट ने लगाई फटकार

Summary :

Volume 1 Blocked From Online Platform: हनी सिंह (Honey Singh) और बादशाह (Badshah) को अब दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से ऐसा तगड़ा झटका मिला है, कि इन दोनों ही आर्टिस्ट का करियर अब दाव पर लगता दिखाई दे रहा है. कोर्ट ने साल 2000 के दशक के उनके विवादित गाने को अश्लील बताते हुए ‘माफिया मुंडीर’ वॉल्यूम 1 को तत्काल हर प्‍लेटफॉर्म से हटाने के आदेश दिया है. इस बात को लेकर काफी समय विवाद रहा है कि ये गाना किसने गाया, इसलिए हाई कोर्ट में दायर याचिका में दावा किया गया कि ये हनी सिंह ने गाया है, क्योंकि…

Volume 1 Blocked From Online Platform: हनी सिंह (Honey Singh) और बादशाह (Badshah) को अब दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से ऐसा तगड़ा झटका मिला है, कि इन दोनों ही आर्टिस्ट का करियर अब दाव पर लगता दिखाई दे रहा है. कोर्ट ने साल 2000 के दशक के उनके विवादित गाने को अश्लील बताते हुए ‘माफिया मुंडीर’ वॉल्यूम 1 को तत्काल हर प्‍लेटफॉर्म से हटाने के आदेश दिया है.

इस बात को लेकर काफी समय विवाद रहा है कि ये गाना किसने गाया, इसलिए हाई कोर्ट में दायर याचिका में दावा किया गया कि ये हनी सिंह ने गाया है, क्योंकि उन्होंने अपने हाल ही के एक कॉन्सर्ट में इसकी कुछ लाइनें गाई थीं, लेकिन इस बात को कभी भी हनी सिंह ने ऑफिशियली कबुला नहीं है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस गानें में लड़कियों को ऑब्जेक्टिफाई करते हुए काफी चीजें बोली गई हैं. इसी के साथ सिंगर्स ने खुद की फैंटेसीज़ को लड़कियों की आड़ में बोलने की कोशिश की है.

Volume 1 Blocked From Online Platform: सोशल मीडिया से हटाने का सुनाया फैसला

Volume 1 Blocked From Online Platform
Volume 1 Blocked From Online Platform (Source: Social Media)

गुरुवार को अदालत ने फैसला सुनाते हुए बादशाह और हनी सिंह के साथ-साथ गाने या उसके रीमिक्स पर अधिकार का दावा करने वाले किसी भी व्यक्ति को इसे तुरंत सभी सोशल मीडिया हैंडल, म्यूजिक प्लेटफॉर्म या किसी भी ऑनलाइन स्थान से हटाने का आदेश दिया है. यह फैसला हिंदू शक्ति दल की उस याचिका के बाद आया है जिसमें अपमानजनक गाने के खिलाफ अपील की गई थी.

Volume 1 Blocked From Online Platform: महिलाओं के प्रति बताया अपमानजनक

Volume 1 Blocked From Online Platform
Volume 1 Blocked From Online Platform (Source: Social Media)

याचिका में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से गाने के वीडियो और ऑडियो को हटाने की मांग की गई थी. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जस्टिस पुरुषैन्द्र कौरव ने दावा किया कि माफिया मुंडीर के वॉल्यूम 1 के बोल महिलाओं के प्रति अत्यंत अश्लील, आपत्तिजनक और अपमानजनक थे. उन्होंने आगे कहा कि कोई भी सभ्य समाज इस तरह के कंटेंट को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रहने की अनुमति नहीं देगा.

कार्रवाई शुरू होते ही कोर्ट ने कहा कि गाने का टाइटल ऐसा है, जो आधिकारिक आदेश में लिखा भी नहीं जा सकता, यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है. दिल्ली उच्च न्यायालय के अनुसार, वॉल्यूम 1 के बोल महिलाओं के प्रति ‘अमानवीय’ हैं. न्यायालय ने आगे कहा कि इस तरह के कंटेंट को आर्टिस्ट की कला और बोलने की फ्रीडम की आड़ में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं रखा जा सकता.

Volume 1 Blocked From Online Platform: कब है अगली सुनवाई?

Volume 1 Blocked From Online Platform
Volume 1 Blocked From Online Platform (Source: Social Media)

इसके बाद दिल्ली उच्च न्यायालय ने हनी सिंह और बादशाह दोनों को नोटिस जारी करते हुए ये निर्देश दिया है कि गाने के यूआरएल (URL) को तुरंत पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया जाए. वरना आगे चलकर ये उनके लिए काफी बुरा साबित हो सकता है. हालांकि इस मामले की अगली सुनवाई अब 7 मई, 2026 को होगी.

Read More: Ranbir Kapoor की ‘रामायणम’ को Warner Bros करेंगे डीस्ट्रीब्यूट, जानें इंटनेशनल लेवल पर कितनी भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।