International Release Of Ramayana: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायणम् अब थिएटर्स में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है, इस साल दिवाली के मौके पर ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी. वहीं रणबीर कपूर भी पहली बार बड़े पर्दे पर अपने करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने वाले हैं. आज यानि 2 अप्रैल को फिल्म का पहला टीजर जारी किया गया है, जिसके VFX से लेकर एक्शन सीन्स तक हर चीज़ की काफी चर्चाएं हो रही है. इंडिया में तो इस ‘रामायण-पार्ट 1’ का ये टीजर वायरल हुआ ही है, लेकिन विदेश में भी इसका जलवा देखने को मिल रहा है.
International Release Of Ramayana: नॉर्थ अमेरिका में छाया रहा ‘रामायण’ का टीजर

महर्षि वाल्मीकि की ‘रामायण’ से प्रेरित नितेश तिवारी की माइथोलॉजिकल फिल्म अब उत्तरी अमेरिका तक पहुंच गई है. यश और रणबीर कपूर की ये भव्य फिल्म का पहला टीजर न्यूयॉर्क के सबसे बड़े बिलबोर्ड टाइम्स स्क्वायर पर भी प्रदर्शित किया गया है. रामायण पार्ट 1 की मेकिंग की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये बॉलीवुड की पहली सबसे महंगे बजट की फिल्म है. बताया जा रहा है कि नितेश तिवारी की इस फिल्म का बजट तकरीबन 1600 करोड़ के आसपास का है.
International Release Of Ramayana: वॉर्नर ब्रॉस करेंगे इंटनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन

लेकिन इस फिल्म को लेकर खास बात ये है कि पूर दुनिया में नितेश तिवारी ने इसके डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स अलग अलग लोगों को दे दिए हैं. नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को प्रोड्यूस नमित मल्होत्रा और DNEG द्वारा किया जा रहा है और इसके ग्लोबल IMAX डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर Warner Bros से बातचीत चल रही है. हालांकि कई रिपोर्ट्स में तो ये भी कहा गया है कि Warner Bros ने डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीद लिए हैं, लेकिन वो इस फिल्म को सिर्फ अमेरिका में ही डिस्ट्रीब्यू कर रहे हैं.
International Release Of Ramayana: कितनी भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म?

इसके अलावा ये भी सुनने को मलिा है कि ये फिल्म 40 से 45 या उससे भी ज्यादा भाषाओं (40-45+ languages) में रिलीज की जा सकती है. यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ग्लोबल रिलीज में से एक होने की वाली है. इसे भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम के अलावा कई अन्य भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. इसके अलावा विदेशी भाषाओं में फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंग्रेजी, जापानी, मंदारिन और अरबी जैसी भाषाओं में भी डब किया जा रहा है.
मेकर्स का मेन टारगेट है कि फिल्म को हिंदी के बजाय ‘लोकल’ महसूस कराया जाए. इसलिए इसमें AI लिप-सिंक तकनीक का उपयोग भी किया जा रहा है ताकि अलग-अलग भाषाओं में होंठों की हलचल (lip-sync) सही दिखे. हालांकि, फिल्म के श्लोक और गानें अपनी मूल भाषा संस्कृत और हिंदी में ही रहेंगे.
Read More: Ramayana फिल्म का टीजर हुआ आउट, क्या ‘आदिपुरूष’ की तरह ही ये फिल्म भी निकलेगी Disaster?


Download Android App
Download iOS App




