अभिनेत्री पायल घोष ने बीते दिनों पहले फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अनुराग ने उनका शोषण अपने घर उन्हें बुलाकर किया। हालांकि अनुराग कश्यप पर पायल द्वारा लगाए गए इन सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोपों के बाद बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां उनके सपोर्ट में उतरीं। उन सभी ने पायल के इन आरोपों को गलत करारा दिया। इसी बीच अब अनुराग कश्यप के समर्थन में बॉलीवुड की एक अन्य एक्ट्रेस आगे आईं हैं और उनके घर का अपना अनुभव सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया है।

हम बात कर रहे हैं ‘चोक्ड’ अभिनेत्री सैयामी खेर का। बता दें कि अनुराग कश्यप की हालिया फिल्म चोक्डः पैसा बोलता है में सैयामी खेर मुख्य किरदार में नजर आई हैं। अब सैयामी खेर का एक पुराना पोस्ट अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोपों के बाद सोशल मीडिया पर सामने आया है और वायरल हो रहा है।

सैयामी खेर की इस पोस्ट में अनुराग कश्यप के साथ वह गले लगते दिख रही हैं साथ ही दोनों मस्ती करतेे भी दिखाई दे रही हैं। सैयामी खेर ने यह पोस्ट काफी समय पहले सोशल मीडिया पर शेयर किया था और अनुराग के घर का अपना अनुभव बताया था। बता दें कि 22 जून का यह पोस्ट सैयामी खेर का है।

सैयामी ने यह पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कहा था, जब मैं पहली बार एके (अनुराग कश्यप) से मिली, तो उन्होंने मुझे अपने वर्सोवा वाले घर पर आने के लिए पूछा। इससे पहले मैं कुछ कहती, उन्होंने कहा कि चिंता मत करो मेरे माता-पिता मेरे साथ रहते हैं। उन्हें बैड ब्वॉय ऑफ बॉलीवुड माना जाता है। उनकी दुनिया से बाहर के लोगों के अनुसार, वह ड्रग्स, महिलाओं और लोगो के साथ छेड़छाड़ करते हैं। सच, जो मैंने बाद में समझा कि वह इसके बिल्कुल अलग हैं।
सैयामी खेर ने इस वायरल पोस्ट में आगे कहा, उनका घर एकदम ठेठ भारतीय घरों जैसा है। माता-पिता अखबार खोज रहे होते हैं। दरवाजे की घंटी लगातार बजती रहती है। चोक्ड ऑफर करने के बाद रिलीज डेट तक कुल तीन साल लग गए। यही वक्त था, जब मैं इस व्यक्ति को जान पाई। वह मेरे मेंटर, दोस्त और बोरिंग साउंड होने वाले बन गए। उनके साथ रहकर आप पूरा सच जानते हो। जब वह आपके काम से प्यार करते हैं तो वह कूदते, नाचता, रोते और खुशी व्यक्त करते हैं। अगर वह नहीं करते हैं तो वह सिर्फ यह कहता हैं कि आदमी के पास कोई फिल्टर नहीं है।

सैयामी खेर ने पोस्ट में आगे लिखा, वह मासूम और खुले दिल वाले बच्चे की तरह हैं। वह दूसरे की जिंदगी में खेलते रहते हैं और खुद को भूल जाते हैं। उनके लिए शायद यही एके (अनुराग कश्यप) हैं। यह हमेशा खुद से पहले अन्य लोगों के हैं। इतना ही नहीं अनुराग कश्यप को शुक्रिया भी सैयामी खेर ने फिल्म में साथ काम करने के लिए अपनी पोस्ट के जरिए कहा था। दरअसल अनुराग कश्यप पर सेक्शुअल हैरसमेंट का आरोप बीते 19 सितंबर को पायल घोष ने ट्विटर के जरिए के पोस्ट करते हुए लगाया।



Download Android App
Download iOS App



