सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1998 में प्रदर्शित फिलम ‘बीवी हो तो ऐसी’ से की थी। इस फिल्म में सलमान के साथ रेखा, फारुख शेख और बिंदू अहम रोल में थे।

हालांकि, सलमान को लोकप्रियता रोमांटिक फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से मिली थी। उसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी। सलमान खान के बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अब 31 साल हो गए हैं।

31 साल से सलमान इंडस्ट्री को एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में दे रहे हैं। सलमान खान ने भी अपने सफर के लिए भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को शुक्रिया अदा किया है।

सलमान खान ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है और फिल्म इंडस्ट्री को इसका धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने बचपन की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो चटाई पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो के साथ सलमान खान ने एक प्यारा सा नोट भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा है- इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को और उन सभी लोगों का शुक्रिया जो मेरे 31 साल के इस सफर में मेरे साथ शामिल थे। इसमें मेरे फैंस वेल विशर खासतौर पर शामिल हैं, जिन्होंने इस सफर को काफी अच्छा बनाया है।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो पिछले एक दशक में, सलमान ने ‘दबंग’ (2010), ‘रेडी’ (2011), ‘बॉडीगार्ड‘ (2011), Òएक था टाइगर’ (2012), ‘किक’ (2014), ‘सुल्तान’ (2016), ‘टाइगर जिंदा है’ (2017), ‘भारत’ (2019) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुके हैं। वहीं अभी वह फिल्म ‘दबंग3’ की शूटिंग में मसरूफ हैं।


Download Android App
Download iOS App



