सलमान खान स्टारर राधे योर मोस्ट वांटेड भाई लगातार सुर्खियों में है। फिल्म के ट्रेलर से लेकर गानों तक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सलमान खान स्टारर ये फिल्म 13 मई को ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। हाल ही में ये भी साफ हो गया है कि सेंसर बोर्ड की तरफ से फिल्म बिना किसी कट के पास कर दी गई है। लेकिन अब फिल्म के सीन्स कट को लेकर एक अपडेट सामने आया है।

‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ के मेकर्स और सलमान खान ने मिलकर इस फिल्म में करीब 21 कट लगाए हैं। इसकी वजह बताई जा रही है कि सलमान किसी भी कॉन्ट्रोवर्सी में नहीं पड़ना चाहते साथ ही इसे एक पारिवारिक फिल्म की तरह प्रमोट किया जा रहा है तो ऐसे में कुछ सीन्स दर्शकों की पसंद को देखते हुए हटाने का फैसला लिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में ड्रग्स से जुड़े 6 सीन थे जिसे हटाया गया है। मेकर्स ने अजान से जुड़े कुछ सीन्स भी हटाएं हैं, जो राधे के पुलिस स्टेशन के बाहर फिल्माए गए थे।मेकर्स इसलिए भी इतने सजग हैं क्योंकि ये सलमान खान की पहली फिल्म है जिसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है। इतनी कांट-छांट के बाद राधे अब सिर्फ 114 मिनट की रह गई है जो सलमान की अबतक की सबसे छोटी फिल्मों में से एक मानी जा रही है।

कोरोना के कहर में सलमान खान लोगों की जमकर मदद कर रहे है। हाल ही में ये बात सामने आई थी कि राधे की कमाई का एक हिस्सा सलमान देश में चल रही ऑक्सीजन सिलेंडर, कंसंट्रेटर्स और वेंटिलेटर की कमी को दूर करने में इस्तेमाल करेंगे। कहा गया है कि ये फैसला सलमान और जी एंटरटेनमेंट ने मिलकर लिया है।


Download Android App
Download iOS App



