इन 10 हसीनाओं के साथ रहा सलमान खान का अफेयर पर शादी का लड्डू नहीं मिला !

Summary :

अभिनेत्रियां जिनके साथ सलमान खान के बेहद करीबी रिश्ते होने के बाद भी बात शादी तक नहीं जा पायी।बॉलीवुड के ब्रेकअप बॉय सलमान की 10 गर्लफ्रेंड्स

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से अगर सबसे ज्यादा कोई सवाल पूछा जाता है तो वो ये है की वो शादी कब कर रहे है ? पर सलमान के पास भी इसका कोई जवाब नहीं होता। परदे पर भले ही सलमान की फिल्म में प्रेम कहानी का अंत प्यार भरा होता है पर असल जिंदगी में सलमान का प्यार हमेशा अधूरा रहा है। ऐसा नहीं है की सलमान को प्यार नहीं हुआ, कई सारे अफेयर रहने के बाद भी सलमान अपना जीवन साथी नहीं ढून्ढ सके। आज हम आपको बताएँगे सलमान की प्रेमिकाओं के बारे में जिनके साथ सलमान खान के बेहद करीबी रिश्ते होने के बाद भी बात शादी तक नहीं जा पायी। आइये नजर डालते है बॉलीवुड के ब्रेकअप बॉय सलमान की 10 गर्लफ्रेंड्स पर ,

1.संगीता बिजलानी:

सलमान खान की गर्लफ्रेंड

इन्हे सलमान खान का पहला प्यार कहा जाता है और शादी के बेहद करीब आकर दोनों का रिश्ता टूट गया।

2.सोमी अली:

सलमान खान की गर्लफ्रेंड

इस अभिनेत्री का जन्म कराची पकिस्तान में हुआ था फिर ये पढाई के लिए फ्लोरिडा चली गयी। मात्र 16 साल की उम्र में सलमान खान के लिए ये मुंबई आयी और फिल्म और मॉडलिंग में अपना करियर बनाया। सलमान से इनका काफी करीबी रिश्ता रहा पर बात ज्यादा आगे नहीं बढ़ पायी।

3.ऐश्वर्य राय:

सलमान खान की गर्लफ्रेंड

ऐश के साथ सलमान के रिलेशन की चर्चा बॉलीवुड में खूब हुई और सलमान के प्रति उनकी दीवानगी का गवाह पूरा बॉलीवुड रहा, सलमान उनके फिल्म शूटिंग के दौरान जाकर हंगामे करते और यहाँ तक की उन्होंने ऐश्वर्या को थप्पड़ तक मार दिया था। इन सब कारणों की वजह से सलमान खान से ऐश्वर्या ने रिश्ता तोड़ दिया।

4.कटरीना कैफ:

सलमान खान की गर्लफ्रेंड

सलमान ने कटरीना के करियर को संवारने में कोई कसर नहीं छोड़ी और दोनों बेहद करीब भी थे पर जब तक बात शादी तक जाती , कटरीना सलमान को छोड़ रणबीर के साथ रिलेशनशिप में चली गयी।

5.क्लॉडिया सिएस्ला:

सलमान खान की गर्लफ्रेंड

इस विदेशी अभिनेत्री का नाम भी सलमान खान के साथ जुड़ चुका है पर बात ज्यादा दिनों तक चली नहीं।

6.यूलिया वंतूर:

सलमान खान की गर्लफ्रेंड

हाल ही में सलमान का लिंक-अप इनके साथ है और दोनों को काफी बार एक साथ देखा भी जाता है पर शादी जैसी अभी कोई बात नहीं है।

7.जरीन खान :

सलमान खान की गर्लफ्रेंड

बॉलीवुड में इस अभिनेत्री को स्थापित करने में सलमान खान का ही श्रेय है और दोनों काफी करीब भी रहे।

8.डेजी शाह :

सलमान खान की गर्लफ्रेंड

बॉलीवुड में सलमान खान ने इन्हे लांच किया और इनके साथ सलमान के रिलेशन की काफी बाते हुई पर नतीजा कुछ नहीं।

9.एमी जेक्‍सन:

सलमान खान की गर्लफ्रेंड

इस अभिनेत्री ने सलमान के प्रोडक्शन हाउस की एक फिल्म में काम भी किया है और सलमान से इनके करीबी रिश्ते रहे है।

10.ब्रूना अब्‍दुल्‍लाह:

सलमान खान की गर्लफ्रेंड

सलमान की बॉलीवुड के लिए एक और खोज कही जाने वाली अभिनेत्री भी सलमान के साथ रिलेशन में रही पर इनकी बात भी आगे नहीं बढ़ पायी।

प्यार में दिल टूटने के बाद दुखी नेहा कक्कड़ ने पोस्ट किया ‘ तेरा घाटा’ फीमेल वर्जन !

Desk Team