लैक्मे फैशन वीक 2019 में मौनी रॉय ने किया बेहद खूबसूरत डेब्यू, देखिये तस्वीरें

Summary :

NULL

इन दिनों लैक्मे फैशन वीक 2019 चल रहा है और इसके तीसरे दिन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की खूबसूरती के जलवे खूब देखने को मिले। इस शो में पहली बार डेब्यू करते दिखी फिल्म गोल्ड फेम मौनी रॉय जो इस शो में फैशन डिजाइनर पायल सिंघल के लिए शो स्टॉपर भी बनी।

 

लैक्मे फैशन वीक 2019

एक तरह मौनी रॉय जहाँ फैशन डिजाइनर पायल सिंघल के लिए रैंपवॉक करते हुए बेहद खूबसूरत लगी वहीँ विद्या बालन, अहाना कुमरा, कृति खरबंदा, रिया चक्रवर्ती, दिव्य कुमार खोसला, शिबानी दांडेकर, जेनिफर विंगेट जैसे सितारे भी इस शो में चार चाँद लगाते नजर आये।

लैक्मे फैशन वीक 2019

मौनी रॉय ने लैक्मे फैशन वीक रैंप वाक के दौरान ‘Qo’shilish’ कलेक्शन का क्रीम कलर के कलर्ड एंब्राइड्री के लहंगा चुनरी पहने दिखाई दी और उनके हाथ में काप्रीसी हैण्ड बैग था। खुले बालों में मौनी का दिलकश अंदाज हर किसी को खूब पसंद आया।

लैक्मे फैशन वीक 2019

मौनी रॉय ने बताया की वो करीब पांच साल पहले पायल सिंघल से मिली थी और उन्होंने तभी पायल से कहा था की वो उनके लिए रैंप वाक करना चाहती है। पायल ने उनसे वादा किया था की वो उन्हें अपने शो में रैंप वाक का मौका जरूर देंगी।

लैक्मे फैशन वीक 2019

लैक्मे फैशन वीक में बॉलीवुड विद्या बालन भी ब्लैक रंग की खूबसूरत साडी में रैंप पर जलवा बिखेरते नजर आई। आपको बता दे विद्या बालन शो के पहलेदिन भी रैंप वाक करते नजर आई थी।

लैक्मे फैशन वीक 2019

वहीं फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इस अंदाज में रैंपवॉक करती हुई नजर आईं।

लैक्मे फैशन वीक 2019

साल 2018 में दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी करने वाली टीवी एक्ट्रेस – मॉडल रोचेले राव भी अपने पति कीथ के साथ रैंप वाक करती नजर आई।

लैक्मे फैशन वीक 2019

साथ ही एक्ट्रेस कृति खरबंदा इस लैक्मे फैशन वीक में सुकृति और आकृति के लिए शो स्टॉपर बनी। आकर्षक लहंगे और ब्लाउज में कृति बेहद खूबसूरत लग रही थी।

प्यार में दिल टूटने के बाद दुखी नेहा कक्कड़ ने पोस्ट किया ‘ तेरा घाटा’ फीमेल वर्जन !

Desk Team