राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने केन्द्र सरकार के अंतरिम बजट को गरीब, किसान एवं नौजवानों के सपने पूरा करने वाला बताते हुए कहा है कि दस दिन में किसानों का कर्जा माफ करने का वादा करने वाली राज्य की कांग्रेस सरकार अभी कदमताल ही कर रही है जबकि मोदी सरकार ने बजट में राज्य के 58 लाख किसानों को सौगात देने का काम किया हैं। श्री राठौड़ ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए आज यहां पत्रकारों से कहा कि केन्द्र का अंतरिम बजट सभी वर्गों को छूने वाला हैं और किसानों के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया गया है, जिसके तहत राज्य के 58 लाख किसान लाभान्वित होंगे।
दो हेक्टेयर भूमि रखने वाले किसान को वर्ष में छह हजार रुपए मिलेंगे। उन्होंने कहा कि क्रेडिट किसान कार्ड से समय पर कर्जा अदायगी करने वाले किसान को पांच प्रतिशत ब्याज में लाभ मिलेगा और इसका प्रदेश के 23 लाख किसान क्रेडिट कार्ड धारी किसान लाभान्वित होंगे। इसके अलावा अन्य बैंकों के चौदह लाख किसान इस दायरे में आयेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार दस दिन में कर्जा माफ करने की बात कही गई थी लेकिन अभी वह कदमताल ही कर रही है जबकि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा बजट में किसानों के हित में लिए निर्णय से प्रदेश के 58 लाख किसान लाभान्वित होंगे।
उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने बेरोजगार भत्ता देने के नाम पर भी नौजवानों के साथ छलावा किया है और अब शर्ते लगाकर पूर्व में दिये जा रहे बेरोजगार भत्ते को बढाकर बेरोजगारों के साथ छलने का काम किया हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वाईन फ्लू भी सिरमौर हो गया हैं और इससे इस वर्ष अब तक 82 लोगों की मौत हो गई हैं और किसानों को सिंचाई के लिए रात में बिजली देने से कड़के की ठंड में आठ किसानों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दस प्रतिशत सवर्णों को आरक्षण पर अभी तय नहीं कर पाई है कि इस पर विधेयक लेकर आयेगी या नहीं।
उन्होंने कहा कि बजट में वेतनभोगियों को आयकर में पांच लाख रुपए तक छूट प्रदान कर आयकर दाताओं को बड़ राहत दी गई हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 28 लाख करदाताओं में 18 लाख को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय करो में राज्य के हिस्से के तहत इस बार तीन हजार करोड़ रुपए की राशि अधिक मिल रही हैं। इसी तरह गौ संवर्द्धन के लिए कामधेनु आयोग का गठन सहित अन्य लोककल्याणकारी घोषणाएं विकास को और आगे ले जायेगी। श्री राठौड़ ने कहा कि केन्द, सरकार ने अपने किसानों तथा जनता से किये वायदे को पूरा किया हैं।


Download Android App
Download iOS App



