जल्द Bigg Boss OTT 2 लेकर आ रहे है Salman Khan, शो का पहला प्रोमो आया सामने

Summary :

छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस के खत्म होते के साथ ही फैंस उसके अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार करने लगते हैं। ऐसे में बिग बॉस के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। जहां बिग बॉस का नया सीजन अब जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला हैं। जी हां लेटेस्ट अपडेट के अनुसार बिग बॉस के ओटीटी का सीजन 2 जल्द ही टेलीकास्ट होने जा रहा हैं।

छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस के खत्म होते के साथ ही फैंस उसके अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार करने लगते हैं। ऐसे में बिग बॉस के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। जहां बिग बॉस का नया सीजन अब जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला हैं। जी हां लेटेस्ट अपडेट के अनुसार बिग बॉस के ओटीटी का सीजन 2 जल्द ही टेलीकास्ट होने जा रहा हैं। इसके साथ ही शो को लेकर एक और दिलचस्प खबर सामने आ रही हैं। 
Bigg Boss OTT finale: Pratik Sehajpal emerging as the first confirmed  contestant of BB 15 to Shamita Shetty apologising to Divya Agarwal,  highlights of the night | The Times of India
दरअसल कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले इस शो के ओटीटी वर्जन को पिछले साल यानी 2022 में रिलीज किया गया था। बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी। लेकिन शो में जिस एक चीज की कमी थी, वह थे सलमान खान। बता दे की बिग बॉस के ओटीटी वाले सीजन को सलमान खान ने नहीं बल्कि करण जौहर ने होस्ट किया था। ऐसे में इस बार फैंस को ये कमी महसूस नहीं होने वाली हैं। 
Makers cancel Bigg Boss OTT 2, read all details inside
बता दे की दरअसल बिग बॉस ओटीटी 2 का प्रोमो सामने आया है, जिसमें करण जौहर की जगह सलमान खान की झलक देखने को मिल रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान कह रहे हैं, “क्रिकेट के बाद क्या देखें ये है डिलेमा, एंटरटेनमेंट है 24 घंटे ओनली ऑन जियो सिनेमा। मैं लेकर आ रहा हूं बिग बॉस ओटीटी तो देखता जाए इंडिया।” 

बिग बॉस ओटीटी 2 के इस प्रोमो वीडियो को सलमान खान के फैन ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। शो के इस प्रोमो वीडियो को देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। वहीं बता दें कि बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन वूट पर नहीं बल्कि जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा। 
रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान के इस शो का प्रसारण 2 जून से होने वाला है। हालांकि अभश्री तक शो के रिलीज की आधिकारिक डेट सामने नहीं आई है। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन दिव्या अग्रवाल ने जीता था। शो में शमिता शेट्टी, राकेश बापट और प्रतीक सहजपाल जैसे सेलेब्स हिस्सा लेते नजर आए थे।

Desk Team