Salman Khan की ‘Maatrubhumi’ पर टूटा दुखों का पहाड़- विलेन की मौत से रुकी फिल्म, रिलीज डेट फिर टली!

Summary :

Salman Khan Maatrubhumi Delay: बॉलीवुड के सुपरस्टार Salman Khan की मच अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ एक बार फिर मुश्किलों में फंस गई है। पहले जहां यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, अब इसकी रिलीज डेट को टाल दिया गया है। Salman Khan Maatrubhumi Delay: प्रशांत तमांग के निधन से फिल्म को बड़ा झटका, अधूरे रह गए अहम सीन इस देरी की सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है एक्टर-सिंगर Prashant Tamang का अचानक निधन। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रशांत फिल्म में मुख्य विलेन के रोल में थे और उन्होंने कई अहम सीन शूट भी कर…

Salman Khan Maatrubhumi Delay: बॉलीवुड के सुपरस्टार Salman Khan की मच अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ एक बार फिर मुश्किलों में फंस गई है। पहले जहां यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, अब इसकी रिलीज डेट को टाल दिया गया है।

Salman Khan Maatrubhumi Delay: प्रशांत तमांग के निधन से फिल्म को बड़ा झटका, अधूरे रह गए अहम सीन

Salman Khan Maatrubhumi Delay
Salman Khan Maatrubhumi Delay ( Source : Social Media) 

इस देरी की सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है एक्टर-सिंगर Prashant Tamang का अचानक निधन। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रशांत फिल्म में मुख्य विलेन के रोल में थे और उन्होंने कई अहम सीन शूट भी कर लिए थे। लेकिन उनके निधन के बाद कई इम्पोर्टेन्ट हिस्से अधूरे रह गए, जिससे पूरी टीम संकट में आ गई है।

Maatrubhumi Release Postponed: मेकर्स के सामने बड़ा संकट- रीशूट, VFX या नया एक्टर?

Maatrubhumi Release Postponed
Maatrubhumi Release Postponed ( Source : Social Media) 

फिल्म के मेकर्स अब इस बात को लेकर कन्फ्यूजन में हैं कि आगे क्या किया जाए। सूत्रों के अनुसार, पहले प्रशांत के सीन दोबारा शूट करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन बड़े एक्शन सीक्वेंस होने की वजह से यह आसान नहीं है।

Maatrubhumi Movie: अब मेकर्स के पास तीन विकल्प हैं-

Maatrubhumi Movie
Maatrubhumi Movie ( Source : Social Media) 

1. किसी नए एक्टर को कास्ट करना
2. VFX और AI के जरिए सीन पूरे करना
3. या स्क्रिप्ट में बड़े बदलाव करना

इन सभी विकल्पों में समय और पैसा दोनों ज्यादा लगेंगे। यही वजह है कि फिल्म की रिलीज फिलहाल अनिश्चित हो गई है।

Prashant Tamang Death: सलमान की डेट्स और लुक की दिक्कतें भी बनीं वजह, अब कब आएगी फिल्म?

Prashant Tamang Death
Prashant Tamang Death ( Source : Social Media) 

फिल्म की देरी की एक और बड़ी वजह Salman Khan की डेट्स और लुक की कंटिन्यूटी भी बताई जा रही है। शूटिंग में गैप आने के कारण उनके लुक को मैच करना चुनौती बन गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म पहले 17 अप्रैल के आसपास रिलीज हो सकती थी, लेकिन अब नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स फिल्म को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं।

Maatrubhumi Release: ‘बैटल ऑफ गलवान’ से ‘मातृभूमि’ तक- नाम बदला, किस्मत भी बदली!

Maatrubhumi Release
Maatrubhumi Release ( Source : Social Media) 

दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ था, जिसे बाद में बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ रखा गया। फिल्म भारत-चीन गलवान संघर्ष पर आधारित है और देशभक्ति की भावना को दर्शाती है। सलमान खान की यह फिल्म शुरुआत से ही विवादों और चुनौतियों में घिरी रही है, लेकिन अब प्रशांत तमांग की मौत ने इसे सबसे बड़ा झटका दिया है। अब देखना होगा कि मेकर्स इस संकट से कैसे निकलते हैं और फिल्म आखिर कब सिनेमाघरों तक पहुंचती है।

Read More: Dhurandhar 2 की तारीफ पर बवाल! Prakash Raj का तंज- क्या साउथ स्टार्स निभा रहे हैं ‘फर्ज’..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।