Prakash Raj controversy: Prakash Raj ने ‘धुरंधर 2’ को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। दरअसल, जब एक यूजर ने ट्वीट कर बताया कि Allu Arjun, Jr NTR, Mahesh Babu और Vijay Deverakonda जैसे साउथ सुपरस्टार्स फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं, तो इस पर प्रकाश राज ने जवाब देते हुए लिखा- “Signs of obligations are spreading South too… #justasking.”
Prakash Raj controversy: “Signs of obligations…”- प्रकाश राज का ट्वीट बना विवाद की जड़

फिल्म ‘धुरंधर 2’ की रिलीज के बाद जहां हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है, वहीं एक्ट्रेस प्रकाश राज ने इस पूरे माहौल पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए साउथ स्टार्स की तारीफ पर टॉन्ट मारते हुए कहा और लिखा- “Signs of obligations are spreading South too…” इस बयान का सीधा मतलब यह निकाला जा रहा है कि साउथ के बड़े स्टार्स फिल्म की तारीफ अपनी मर्जी से नहीं, बल्कि किसी दबाव या इंडस्ट्री कनेक्शन के चलते कर रहे हैं।
इतना ही नहीं, प्रकाश राज ने एक और पोस्ट में खुद को फिल्म से “बहुत दूर” बताया, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि वह फिल्म से खास एफेक्ट नहीं हुए। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और फैंस के बीच बहस छिड़ गई।
Dhurandhar 2 Praise issue: साउथ सुपरस्टार्स ने क्यों की ‘धुरंधर 2’ की जमकर तारीफ?

जहां एक तरफ प्रकाश राज सवाल उठा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर साउथ इंडस्ट्री के बड़े सितारे फिल्म की खुलकर तारीफ कर रहे हैं। Ranveer Singh स्टारर इस फिल्म को Mahesh Babu ने “परफेक्ट एक्सप्लोजन” बताया, वहीं Jr NTR ने इसे “मास्टरक्लास परफॉर्मेंस” कहा। Allu Arjun ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए इसे “पैट्रियॉटिज्म विद स्वैग” बताया।
खास बात यह है कि बॉलीवुड के कई सितारे जहां चुप नजर आए, वहीं साउथ स्टार्स ने फिल्म को खुलकर सपोर्ट किया, जिससे सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा ट्रेंड करने लगा।
Ranveer Singh Dhurandhar 2: सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस- सपोर्ट या स्ट्रेटजी?

प्रकाश राज के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर दो ग्रुप बन गए हैं। कुछ लोग उनके बयान को सही ठहरा रहे हैं और कह रहे हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में “नेटवर्किंग और सपोर्ट सिस्टम” के चलते ऐसी तारीफें होती हैं। वहीं दूसरी तरफ कई फैंस का मानना है कि फिल्म को मिल रही तारीफ पूरी तरह जायज है, क्योंकि ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और बड़े पैमाने पर चर्चा में है। इस पूरे विवाद ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है- क्या स्टार्स की पब्लिक तारीफ सच में उनकी राय होती है या फिर इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स का हिस्सा?
Dhurandhar The Revenge: आगे क्या होगा? क्या बढ़ेगा विवाद या थम जाएगी बहस?

प्रकाश राज का यह बयान आने वाले दिनों में और बड़ा विवाद बन सकता है। अगर साउथ स्टार्स या फिल्म की टीम इस पर फीडबैकदेती है, तो मामला और गरमाने की पूरी संभावना है। फिलहाल ‘धुरंधर 2’ अपनी सफलता के साथ-साथ विवादों में भी बराबर सुर्खियां बटोर रही है।


Download Android App
Download iOS App




