बॉलीवुड के दंबग सलमान खान इन दिनों अपनी अगामी फिल्म राधे:योर मोस्ट वांटेड भाई की शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है,जिसमें सल्लू एक छोटी लड़की के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। इस छोटी बच्ची का नाम यशिका वडके के गाल पर कभी किस करते तो कभी उसे गले से लगाते हुए दिखाई दिए।

छोटी बच्ची जिनका नाम यशिका वडके हैं वो एक पिंक फ्रॉक पहने दिख रही है,वही सलमान खान डेनिम जीन्स और ग्रे टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं सलमान खान यशिका को अपनी बांहों में भरकर उसे जोर से किस करते दिख रहे हैं। वैसे सलमान के साथ यशिका भी बेहद खुश नजर आ रही हैं। अब इस वीडियो को उनके फैंस बहुत पंसद कर रहे हैं और इस पर लगातार कमेंट और ट्वीट भी कर रहे हैं।
बता दें कि फिल्म राधे में सलमान खान पुलिस के रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट दिशा पटानी मुख्य भूमिका में हैं। समलान खान और दिशा पटानी के अलावा भी इस फिल्म में रणदीप हुड्डा,जैकी श्रॉफ,जरीना वहाब,गोविन्द नामदेव दिखाई देंगे। इस फिल्म की शूटिंग 1 नवम्बर 2019 से शुरू हो गई है। अभी फिल्म की शूटिंग गोवा और मुंबई में चल रही है।

सलमान खान और दिशा पटानी की फिल्म राधे एक्शन से भरपूर होगी। इस फिल्म में कई एक्शन सीन भी दिखाए जाएंगे। इस फिल्म को अतुल अग्निहोत्री और सोहिल खान संयुक्त रूप से प्रोड्यूस कर रहे हैं। जबकि फिल्म को डायरेक्ट प्रभु देवा ने किया है। फिल्म राधे इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।


Download Android App
Download iOS App



