Salman Khan Nephew gets Engaged: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान ख़ान का परिवार एक बार फिर खुशियों के रंग में रंगा नजर आ रहा है। हाल ही में खान परिवार में जश्न का माहौल देखने को मिला, जब सलमान खान के भांजे Ayan Agnihotri ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा कदम उठाया। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
सलमान के भांजे ने गर्लफ्रेंड संग की सगाई
सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री ने अपनी लॉन्ग-टर्म गर्लफ्रेंड टीना के साथ सगाई कर ली है। कपल ने बेहद निजी अंदाज में इस खास पल को सेलिब्रेट किया। सगाई की तस्वीरों में दोनों की खुशी साफ नजर आ रही है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है।
सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरों ने मचाई हलचल
View this post on Instagram
आपको बता दें, अयान ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टीना संग सगाई की तस्वीरें शेयर कीं और इन तस्वीरें में कभी प्चार भरा हग, कभी रिंग फ्लॉन्ट करती टीना और कभी कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला। इसी के साथ ही कुछ तस्वीरों में दोनों का क्यूट और रोमांटिक मोमेंट देखने को मिला जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
जैसे ही सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें सामने आईं, फैंस ने कमेंट्स में बधाइयों की झड़ी लगा दी और लोग कपल की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वहीं, कई यूजर्स ने तो इसे खान परिवार के लिए एक और खुशखबरी बताया है।
कुछ इस तरह है Ayan Agnihotri का फैमिली बैकग्राउंड
Ayan Agnihotri , Salman Khan की बहन Alvira Khan Agnihotri और फिल्ममेकर Atul Agnihotri के बेटे हैं। इसी के साथ ही फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद भी अयान ने अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश की है और वह लाइमलाइट से थोड़ा दूर रहना भी पसंद करते हैं।
बता दें, पर्सनल लाइफ के साथ-साथ Ayan Agnihotri अब अपने करियर पर भी फोकस करते नजर आ रहें है और हाल ही में उन्होंने म्यूजिक की दुनिया में कदम रखा और युवाओं के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई।
खान परिवार में शादी की चर्चाएं हुई तेज

अब सगाई के बाद से ही खान परिवार में शादी को लेकर चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं और इसी के साथ ही फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखिर Ayan और Tina की शादी कब होगी। फिलहाल, यह जोड़ी अपनी नई शुरुआत को लेकर काफी एंजॉय कर रही है।


Download Android App
Download iOS App





