Starlink Free Internet to Venezuela: वेनेजुएला से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शनिवार को हुए एक सैन्य ऑपरेशन के बाद अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में ले लिया। इसके बाद अमेरिकी सेना उन्हें अपने साथ अमेरिका ले गई। इस घटनाक्रम ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। इसी बीच मशहूर अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने वेनेजुएला के लोगों के लिए एक अहम ऐलान किया है।
Starlink Free Internet to Venezuela: एलन मस्क ने वेनेजुएला के लिए दिखाया समर्थन
एलन मस्क ने सोशल मीडिया के जरिए वेनेजुएला की जनता के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया है। मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने एक्स पर एक पोस्ट साझा कर बताया कि वेनेजुएला में 3 फरवरी तक मुफ्त इंटरनेट सेवा दी जाएगी। कंपनी ने कहा कि इस कदम का मकसद देश में संचार व्यवस्था को बनाए रखना है, ताकि लोग एक-दूसरे और दुनिया से जुड़े रह सकें। इस पोस्ट पर खुद एलन मस्क ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “वेनेजुएला के लोगों के समर्थन में।” मस्क की इस टिप्पणी के बाद यह घोषणा दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गई।
Free Internet in Venezuela: अमेरिकी सेना के हिरासत में मादुरो
अमेरिका द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी का एक वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में मादुरो को हथकड़ियों में दिखाया गया है। फुटेज में यह भी देखा गया कि हिरासत में ले जाते समय मादुरो पत्रकारों और अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एजेंसी (DEA) के अधिकारियों को नए साल की शुभकामनाएं देते नजर आए। अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी वजहों से की गई, हालांकि वेनेजुएला की ओर से इसे जबरन हस्तक्षेप बताया जा रहा है।

Elon Musk Big Update: डेल्सी रोड्रिग्ज बनीं अंतरिम राष्ट्रपति
मादुरो की गिरफ्तारी के बाद वेनेजुएला में सत्ता परिवर्तन की स्थिति बन गई है। देश की सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल फैसला लेते हुए डेल्सी रोड्रिग्ज को अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया है। डेल्सी रोड्रिग्ज इससे पहले वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति थीं और अब उन्हें अस्थायी रूप से राष्ट्रपति की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार का कहना है कि यह फैसला देश में स्थिरता बनाए रखने के लिए लिया गया है, ताकि प्रशासनिक कामकाज प्रभावित न हो।
World News Today: अमेरिकी कार्रवाई का विरोध भी तेज
इस पूरे मामले पर अमेरिका के अंदर भी विरोध देखने को मिल रहा है। न्यूयॉर्क शहर के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी ने इस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात कर अपना विरोध दर्ज कराया। ममदानी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्होंने इस कदम को एक संप्रभु देश पर एकतरफा हमला बताया है। उनके अनुसार, यह अंतरराष्ट्रीय कानून और शांति के खिलाफ है। ममदानी ने यह भी कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप के सामने अपनी बात साफ रखी, हालांकि बातचीत के जवाब के बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी।
यह भी पढ़ें: न्यूयॉर्क लाए गए वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो, जानें अब किन आरोपों में मुकदमा चलाएगा अमेरिका


Download Android App
Download iOS App




