मचा हड़कंप! उत्तर कोरिया ने जापान के इलाके में दागी बैलिस्टिक मिसाइल, PMO ने जारी किया इमरजेंसी अलर्ट

Summary :

North Korea Ballistic Missile:युद्ध की आहट से पूरी दुनिया दहशत में है। रविवार सुबह करीब 7:50 बजे, नॉर्थ कोरिया ने अपनी राजधानी प्योंगयांग से कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी। दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (JCS) ने इस मिसाइल प्रक्षेपण की पुष्टि की, लेकिन मिसाइल की रेंज और सटीक क्षमता पर अभी भी विश्लेषण जारी है। इस खतरनाक घटना के बाद, जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने तुरंत इमरजेंसी अलर्ट जारी किया, जिससे पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया। Ballistic missile launch: जापान में इमरजेंसी अलर्ट Instructions by the Prime Minister in Response to the Missile Launch by North…

North Korea Ballistic Missile:युद्ध की आहट से पूरी दुनिया दहशत में है। रविवार सुबह करीब 7:50 बजे, नॉर्थ कोरिया ने अपनी राजधानी प्योंगयांग से कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी। दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (JCS) ने इस मिसाइल प्रक्षेपण की पुष्टि की, लेकिन मिसाइल की रेंज और सटीक क्षमता पर अभी भी विश्लेषण जारी है। इस खतरनाक घटना के बाद, जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने तुरंत इमरजेंसी अलर्ट जारी किया, जिससे पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया।

Ballistic missile launch: जापान में इमरजेंसी अलर्ट

मिसाइल लॉन्च की खबर मिलते ही जापान में इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया है। जापान के प्मने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि उत्तर कोरिया से संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल के  लॉन्च का पता चला है। बयान में कहा गया कि अधिकारी इस घटना से जुड़ी अधिक जानकारी जुटा रहे हैं। मिसाइल की दूरी, रास्ते या जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में गिरने को लेकर कोई तत्काल जानकारी नहीं दी गई है।

Kim Jong Un North Korea News: जापान सागर में गिरीं मिसाइलें

North Korea Ballistic Missile
North Korea Ballistic Missile (Image- Social Media)

स्थानीय समाचार संगठन द जापान टाइम्स ने रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी के बयान का हवाला देते हुए बताया कि उत्तर कोरिया ने कम से कम दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों मिसाइलें जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) के बाहर गिरीं। जापान का यह विशेष आर्थिक क्षेत्र उसके तट से 200 नॉटिकल मील (करीब 370 किलोमीटर) तक फैला हुआ है, और दोनों मिसाइलें जापान सागर में जा गिरीं।

जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी ने आगे कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा बार-बार बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च करना हमारे क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की शांति और सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है।

South Korean President China Visit: चीन के दौरे पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति

North Korea Ballistic Missile
South Korean President China Visit (Image- Social Media)

यह मिसाइल ऐसे समय पर लॉन्च हुआ, जब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की मेजबानी करने वाले हैं। इस वजह से क्षेत्रीय हालात और भी संवेदनशील हो गए हैं। जापानी अधिकारियों ने कहा कि सरकार अपनी रक्षा बलों और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ समन्वय कर रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे का सही आकलन किया जा सके।

हाई अलर्ट पर पूर्वी एशिया

दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि उनकी सेना ने किसी भी संभावित मिसाइल लॉन्च की आशंका को देखते हुए निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी है। इसके साथ ही, अमेरिका और जापान के साथ सूचनाओं का आदान-प्रदान भी किया जा रहा है। पूरे पूर्वी एशिया में हाई अलर्ट जारी किया गया है, और इस घटना ने क्षेत्र की नाजुक सुरक्षा स्थिति को साफ तौर पर उजागर किया है।

यह भी पढ़ें: 150 एयरक्राफ्ट, अंधेरे में गुप्त मिशन, 30 मिनट में पत्नी संग मादुरो को बनाया बंधक, जानें ‘ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व’ की पूरी कहानी

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।