सलमान खान ने फैंस को ईद के खास मौके पर ‘भाई भाई’ गाना रिलीज करके दी ईदी, देखें वीडियो

Summary :

बॉलीवुड के दबंग खान ईद के मौके पर अपने फैंस को पिछले कई सालों से तोहफा देते आ रहे हैं। सलमान खान ने इस साल ईद पर फिल्म ‘राधे’ रिलीज करनी थी जिसके बारे में उन्होंने फैंस

बॉलीवुड के दबंग खान ईद के मौके पर अपने फैंस को पिछले कई सालों से तोहफा देते आ रहे हैं। सलमान खान ने इस साल ईद पर फिल्म ‘राधे’ रिलीज करनी थी जिसके बारे में उन्होंने फैंस को पहले ही बता दिया था। यह खास ईदी सलमान खान की तरफ से उनके फैंस  होती है। लेकिन फिल्म की शूटिंग कोरोना वायरस के प्रकोप से रोकनी पड़ी जिससे फिल्म ईद पर रिलीज नहीं हो सकी। 
 
हर साल की तरह ईद के इस खास मौके पर फैंस को सलमान खान ने ईदी के रूप में अपना तीसरा गाना ‘भाई भाई’ रिलीज किया। सलमान खान ने इससे पहले ‘प्यार करोना’ और ‘तेरे बिना’ रिलीज किया है। सलमान खान के इन दोनों गानों को फैंस ने बहुत पसंद किया। कोरोना वायरस में एतिहात बरतने के लिए ‘प्यार करोना’ गाने में बताया गया है। जबकि दूसरा गाना ‘तेरे बिना’ में सलमान खान ने जैकलीन फर्नांडिस के साथ रोमांस किया है।    

पनवेल वाले फार्महाउस में सलमान और जैकलीन के इस पूरे गाने को शूट किया गया है। अर्पिता और आयुष शर्मा पहले सलमान के साथ वहीं फार्महाउस पर थे लेकिन अब वह मुंबई वापस आ गए हैं। अब जैकलीन, यूलिया वंतूर और वालूश्चा डिसूजा सलमान खान के साथ फार्महाउस पर हैं। 
दरअसल सलमान ने यूट्यूब चैनल की बात करते हुए कहा था कि काफी समय से अपने यूट्यूब चैनल के बारे में वह सोच रहे थे। उन्होंने बताया कि कई गानें उनके पास हैं वह उन्हें अपने चैनल पर रिलीज करेंगे जो फिल्मों में नहीं चल पाए। 

Desk Team