कोरोना महामारी के बीच लागू हुए लॉकडाउन में सुपर स्टार सलमान खान सोशल मीडिया के माध्यम अपने फैन्स के साथ लगातार जुड़े हुए हैं। ऐसे में भाईजान आए दिन अपनी कोई न कोई एक्टिविटी फैन्स के साथ साझा कर रहे हैं। वैसे सलमान खान करीब चार महीने से अपने पनवेल वाले फार्महाउस पर हैं। हाल ही में सल्लू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर आपका बार-बार देखने का मन करेगा।

शेयर की न्यू तस्वीर
सलमान खान ने बीते दिन यानी रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है,जिसमें वो अपने भांजे आहिल, भांजी आयत और भतीजे निर्वान के साथ दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में सलमान खान ने आहिल और आयत को गोदी में उठाया हुआ है और निर्वान पास में खड़ा है। आहिल अपनी बहन आयत को प्यार कर रहा है। इसके साथ ऐक्टर ने लिखा, ‘सिब्लिंग्स…’ और निर्वान को टैग किया है।
वैसे इससे पहले भी सलमान खान लगातार अपने खेती करने की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करते रहे हैं। तब उन्होंने धान बोने, ट्रैक्टर चलाने जैसे कई वीडियो शेयर किए हैं। वहीं उनकी दोस्त यूलिया वंतूर ने भी धान बोते हुए एक फोटो शेयर की थी।
एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान डायरेक्टर प्रभुदेवा की फिल्म ‘राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ में दिखाई देंगे। फिल्म में सलमान खान के अलावा जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। लेकिन कोरोना संकट को देखते हुए इस फिल्म रिलीज डेट आगे बढ गई है।


Download Android App
Download iOS App



