सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने भाई के साथ अपनी आखिरी वॉट्सऐप चैट की साझा, कहा- ‘काश मैं जागूं….’

Summary :

बॉलीवुड के दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। हालांकि उनके निधन से परिवार और फैंस अभी तक उभर नहीं पाए हैं। सुशांत को उनके परिवार वाले प्यार से गुलशन कहते हैं।

बॉलीवुड के दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। हालांकि उनके निधन से परिवार और फैंस अभी तक उभर नहीं पाए हैं। सुशांत को उनके परिवार वाले प्यार से गुलशन कहते हैं। उन्हें यकीन नहीं हो पा रहा है अब इस दुनिया में उनका गुलशन नहीं रहा है। 
सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक बार फिर से भाई को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर साझा किया है। श्वेता ने सुशांत के साथ अपनी आखिरी बात का स्क्रीनशॉट भी इस पोस्ट में शेयर किया है। श्वेता ने सुशांत के साथ इस पोस्ट में अपनी बचपन को भी याद किया। 
बता दें कि बड़ी बहन श्वेता सिंह कीर्ति से सुशांत ने अपनी जान लेने से कुछ दिन पहले उनसे बात की थी। दरअसल अमेरिका बहन श्वेता के पास वह जाना चाहते थे। सुशांत ने बहन के साथ अपनी चैट में लिखा था, बहुत मन करता है दी। 

सुशांत यहां पर कह रहे हैं कि उनका मन उनके पास आने का करता है। उसके बाद श्वेता ने सुशांत को कहा कि उन्हें कुछ दिनों के लिए उनके पास आ जाना चाहिए। वो लोग वाक पर जायेंगे, लॉन्ग ड्राइव पर जायेंगे, साथ समय बितायेंगे। लेकिन सुशांत ने अपनी जिंदगी को 14 जून को कर ली। 

बता दें कि बचपन की कहानी भी श्वेता ने अपनी इस पोस्ट में लिखी और बताया कि स्कूल में अपनी बिल्डिंग को कैसे सुशांत क्रोस कर बहन के पास आ जाये करते थे। दोनों के साथ में कितना समय बिताया था वह भी पोस्ट  में लिखा। श्वेता ने पोस्ट में लिखा, मैं सिर्फ यही चाहती हूं कि काश मैं उसे हर चीज से बचा पाती। मैं अभी भी चाहती हूं कि मैं अपने भाई को देखने के लिए उठूं। वो मेरे ठीक बगल में और इस पूरे एपिसोड का एहसास होगा कि यह सिर्फ एक बुरा सपना था और इससे ज्यादा कुछ नहीं।

Desk Team