क्या आप जानते हैं? सलमान खान की तीसरी बहन के बारे में,बेहद खूबसूरत और हसीन हैं

Summary :

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की कितनी बहनें हैं आपको तो यह पता ही होगा और वह अपनी बहनों को कितना प्यार करते हैं ये बताने की किसी को भी अवश्यकता नहीं है।

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की कितनी बहनें हैं आपको तो यह पता ही होगा और वह अपनी बहनों को कितना प्यार करते हैं ये बताने की किसी को भी अवश्यकता नहीं है। अर्पिता अैर अलवीरा इन दोनों बहनों के बारे में आपको शायद पहले से ही मालूम होगा।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान की एक और बहन हैं जिससे वह बहुत प्यार करत हैं। और उनका ध्यान भी रखते हैं जी हां हम बात कर रहे हैं सलमान खान की बहत श्वेता रोहिरा के बारे में। श्वेता रोहिरा पिछले कई सालों से सलमान खान को राखी बांध रही हैं।

आपको बता दें कि श्वेता के पिता सुनील रोहिरा और सलमान खान एक बहुत अच्छे दोस्त थे। लेकिन उनके पिता के निधन के बाद सलमान ने श्वेता की जिम्मेदारी उठा ली और उन्हें अपनी बहन बना लिया। श्वेता का एक रियल भाई भी है जिसका नाम सिद्धार्थ है और सलामन दोनों को संभालते हैं।
श्वेता ने बताया था कि सलमान से उनकी मुलाकात कब और किन परिस्थितियों में हुई थी। श्वेता कहती हैं कि, मैं सातवीं क्लास में पढ़ती थी एक दिन मैं गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर थी मेरे साथ कई दोस्त भी थे।
मैंने वहां सलमान को बताया कि  मैं उनको एक बार राखी बांध चुकी हूं। उसके बाद से सलमान और मेरा रिश्ता जुड़ गया जब श्वेता की शादी हुई थी तो सलमान ने ही श्वेता का कन्यादान किया था। हालांकि दोनों की शादी चल नहीं पाई।

श्वेता ने बताया टीवी में नहीं मिला मन चाहा रोल

बता दें कि एक्टर पुलकित सम्राट की एक्स पत्नी हैं श्वेता। उनका कुछ ही वक्त पहले पुलकित से तलाक हो गया था पुलकित से रिश्ता खत्म होने के बाद श्वेता अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गई हैं वो भी अपने बिंदाज अंदाज में।
जब पुलकित से श्वेता ने शादी करी थी तब वह काफी ज्यादार हेल्दी थी लेकिन बाद में उन्होंने खुद पर ध्यान देना शुरू कर दिया।

हाल में श्वेता ने खुद को लेकर कई सारी बातें भी बताई हैं कि मैं टीवी और बॉलीवुड फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हूं। मैंने कभी इन चीजों के लिए मना नहीं किया। टीवी के कई ऑफर्स भी आ रहे हैं लेकिन अभी तक मनचाहा रोल नहीं मिला है।

Desk Team