Salman Khan स्टारर ‘टाइगर 3’ का सीन हुआ लीक, Emraan Hashmi के लुक के दीवाने हुए लोग

Summary :

सलमान खान की मच-अवेटेड फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग भी जोरों पर चल रही है। इस फिल्म में एक बार फिर भाईजान के शानदार एक्शन को देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। इस बार सलमान और कैटरीना कैफ के अलावा बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं।

सलमान खान के फैंस के लिए ये साल काफी खास होने वाला है। इस साल भाईजान एक नहीं बल्कि दो बार बॉक्स ऑफिस तहलका मचाने आने वाले हैं। इसी बीच सुल्तान एक्टर के फैंस के लिए एक गुडन्यूज सामने आई है। जहां एक तरफ सुपरस्टार की अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी जान रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।
वहीं, दूसरी तरफ सल्लू की मच-अवेटेड फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग भी जोरों पर चल रही है। इस फिल्म में एक बार फिर भाईजान के शानदार एक्शन को देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। इस बार सलमान और कैटरीना कैफ के अलावा बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं।
टाइगर 3 से कुछ वक्त पहले सलमान खान का एक लुक सोशल मीडिया पर लीक हुआ था। तो वहीं, इस बार फिल्म के सेट से इमरान हाशमी का एक वीडियो इंटरनेच पर लीक हो गया है जिसमें एक्टर की फीजीक ने फैंस को अपना दीवाना बना दिया है। इमरान का लुक देखकर ही लोग ये दावा कर रहे है कि फिल्म में वो फिल्म में सलमान को कड़ी टक्कर देने वाले हैं। 

टाइगर 3 के शूटिंग क्लिप को ट्वीटर पर फैन पेज द्वारा शेयर किया गया है। टाइगर 3 की शूटिंग के इस लीक क्लिप को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। क्लिप में एक रूम के अंदर इमरान हाशमी और कुछ लोग नजर आ रहे हैं और पूरे कमरे में धुंआ-धुंआ हो रखा है। वीडियो के आखिर में इमरान एक टेबल पर बैठ जाते हैं और उनके सामने कैटरीना कैफ बैठी दिखाई दे रही हैं। मगर एक्ट्रस का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है।
इस वायरल क्लिप पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, मुझे लगता है कि ये फिल्म कहीं भारत में ही 1000 करोड़ का आंकड़ा क्रॉस न कर दे। दूसरे यूजर ने लिखा, मुझे खासतौर से इमरान हाशमी को देखने का इंतजार है। तो एक अन्य यूजर ने कॉमेंट में लिखा, अब तो इमरान हाश्मी के करियर को भाई ही बचा सकते हैं।
बता दें कि टाइगर-3 डायरेक्टर कबीर खान की टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म है। इससे पहले आई एक था टाइगर और टाइगर जिंदा ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब फैंस टाइगर के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Desk Team