भांजी आयत के साथ प्यारभरी मस्ती करते दिखे सलमान खान, वायरल हुआ ये बेहद क्यूट वीडियो

Summary :

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को बेहद भावुक इंसान माना जाता है और उन्हें बच्चों से कितना लगाव है ये भी सब जानते है। अपने परिवार के बच्चों के साथ सलमान खान की खास बॉन्डिंग है और अक्सर ये प्यार भरी बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल जाती है।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को बेहद भावुक इंसान माना जाता है और उन्हें बच्चों से कितना लगाव है ये भी सब जानते है। अपने परिवार के बच्चों के साथ सलमान खान की खास बॉन्डिंग है और अक्सर ये प्यार भरी बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल जाती है। 
सलमान खान अपनी बहन अर्पिता के बच्चों से भी बहुत प्यार करते है और अक्सर अपने भाजे अहिल के साथ मस्ती करते हुए तस्वीरें शेयर करते है। बीते साल 27 दिसंबर को पैदा हुए अर्पिता की बेटी आयत को भी सलमान बेइंतेहा प्यार करते है और अक्सर उसके साथ खेलते नजर आते है। 
हाल ही में अर्पिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है , जिसमे मामा सलमान अपनी भांजी आयत के साथ खेलते नजर आ रहे है। फैंस के बीच ये क्यूट वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में सलमान आयत के साथ खूब मस्ती करते भी नजर आ रहे है। 
वीडियो में देख सकते है कि आयत अपनी नैनी के गोदी में हैं और सलमान खान उनके सामने खड़े हैं। सलमान बार-बार आयत को प्यार करने के लिए आगे बढ़ते हैं और किस कर के पीछे हो जाते हैं। भाईजान ऐसा कई बार करते हैं। वीडियो की की सबसे खास बात ये है कि आयत भी मामू को लगातार किस करती है। दोनों का ये वीडियो बहुत प्यारा है।
वीडियो शेयर करते हुए अर्पिता ने कैप्शन में लिखा है, ‘हम आपसे बहुत प्यार करते हैं मामू’। इस क्यूट वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। वीडियो पर फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज दिया मिर्जा, पुल्कित सम्राट, मिनी माथुर, एली अवराम ने भी कमेंट करके तारीफ की है। 

View this post on Instagram

We love you Mamu @beingsalmankhan

A post shared by Arpita Khan Sharma (@arpitakhansharma) on

Ujjwal Jain