दबंग – 3 की शूटिंग के दौरान बच्चों के साथ पानी में मस्ती करते दिखे सलमान खान, शेयर की तस्वीर

Summary :

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान जितने शानदार एक्टर है उतना ही नेकदिल इंसान भी है। बच्चों से सलमान को बेहद लगाव है और अक्सर बच्चों के साथ इनकी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। हाल ही में सलमान खान ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

बॉलीवुड  के भाईजान सलमान खान जितने शानदार एक्टर है उतना ही नेकदिल इंसान भी है। बच्चों से सलमान को बेहद लगाव है और अक्सर बच्चों के साथ इनकी बॉन्डिंग देखने को मिलती है।  हाल ही में सलमान खान ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। 
तस्वीर में सलमान खान  बच्चों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे है। ये तस्वीर दबंग – 3 की शूटिंग के सेट की है। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दबंग – 3 की शूटिंग में व्यस्त है। 
सलमान खान ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,’ पानी के गोते लगाए आपके भाई ने कल, काफी कूल बच्चों के साथ! धरती मां का आदर सम्मान हमेशा सर आंखों पे…’।


तस्वीर में सलमान खान बच्चों के साथ पानी में नाव पर बैठे हुए नजर आ रहे है। सलमान खान अक्सर फिल्म दबंग – 3 शूटिंग से जुडी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है। साथ ही फैन स के साथ फिल्म के अपडेट्स भी शेयर करते रहते है। 
 
‘दबंग 3’ का डायरेक्शन प्रभुदेवा कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा और अरबाज खान भी लीड किरदार में नजर आएंगे। दबंग 3 से अभिनेता – निर्देशक महेश मांजरेकर की बेटी सई बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। 
फिल्‍म दबंग – 3, 20 दिसंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म दबंग सीरीज की तीसरी कड़ी है। इस फिल्म में सलमान खान चुलबुल पांडे लुक के साथ  कॉलेज बॉय के यंग लुक में भी नजर आएंगे। 

Ujjwal Jain