बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा ही सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपने बेबाक बयानों के चलते कंगना खबरों में बनी रहती हैं। हाल ही में कंगना इंडस्ट्री के भाईजान यानि सलमान खान की बहन अर्पिता शर्मा के घर ईद पार्टी में शामिल हुई थी। ईद पार्टी का हिस्सा बनने को लेकर भी कंगना ने भी खूब सुर्खिया बटोरी थी। अर्पिता के घर ईद पार्टी में पहुंची कंगना एक दम शाही अंदाज में नजर आई।

कंगना का शाही अवतार इतना हसीन था कि कोई भी उनसे अपनी नजरें नहीं हटा पाया। एक्ट्रेस के ईद लुक की काफी चर्चा भी हो रही है और ऐसे में कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर अपने ईद लुक की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। येलो और व्लू कलर के हैवी कढ़ाई वाले सलवार सूट पहने कंगना बला की खूबसूरत लग रही हैं। कंगना के इस नए लुक को देखकर फैंस ही नहीं बल्कि साउथ की मशहूर अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु भी खुद को उनकी पोस्ट पर रिएक्ट करने से नहीं रोक पाईं।

ईद के मौके पर कंगना रनौत ने खास फोटोशूट कराया है जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब देखी जा रही हैं। ना सिर्फ देखी जा रही हैं बल्कि हर कोई कंगना के इस अंदाज का दीवाना हो गया है और फैंस उनकी फोटोज पर दिल खोलकर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। सामने आई तस्वीरों में पंगा क्वीन एक से बढ़कर शाही पोज देती दिखाई दे रही हैं और उनके किलर अदाओं पर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं।
फोटोज में कंगना सोफे पर बैठी दिख रही हैं और उन्होंने अपने हाथ में वाइन ग्लास पकड़ा हुआ है और ड्रिंक लिए पोज देती नजर आ रही हैं। अपनी इन फोटोज को शेयर करते हुए कंगना ने कैप्श में लिखा, ‘हर त्योहार एक संभावित याद है… इसे एक्सप्लोर करें, इसे जियो, इसे महसूस करें।’ कंगना की पोस्ट पर साउथ एक्ट्रेस समांथा ने कॉमेंट किया है एक्ट्रेस कंगना की तारीफ करते हुए लिखा, “बहुत खूब।”

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत जल्द ही अपनी आगामी फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती दिखेंगी। इस फिल्म का डायरेक्शन भी खुद कंगना ने ही किया है। इस फिल्म में कंगना के अलावा श्रेयस तलपड़े, अनुपम खेर, दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक और महिमा चौधरी नजर आएंगी। वहीं, समांथा को आखिरी बार फिल्म शाकुंतलम में देखा गया था।


Download Android App
Download iOS App



