बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी दूसरी बार माँ बनने वाली है और हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है जिसमे वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है।
आपको बता दें समीरा 8 महीने की प्रेग्नेंट हैं और इन दिनों समीरा अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय करती नजर आ रही है। जो तस्वीरें समीरा ने शेयर की है वो बीते दिनों की है जब एक्ट्रेस अपने पति अक्षय वर्दे और बेटे हंस के साथ छुट्टियां बिताने गयी हुई थी। 
आपको बता दें समीरा अपनी शादी के बाद से बॉलीवुड से दूर है पर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। समीरा के पास फैंस की भी कोई कमी नहीं है और आये दिन समीरा अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है।

अब जिस तरह गर्मी का मौसम है और समीरा ने इस मौसम में अपनी बोल्ड तस्वीरों से सोशल मीडिया का भी तापमान बढ़ा दिया है। इस तस्वीरों में समीरा बिकी पहने हुए नजर आ रही है और बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिख रही हैं।

आजकल ये ट्रेंड चल पड़ा है की एक्ट्रेस प्रेगनेंसी पीरियड में आराम के साथ साथ काफी एक्टिव रहती है और बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर करती है और समीरा ने भी इसी ट्रेंड को आगे ले जाने का काम किया है।

आपको बता दें फिल्म ‘मैंने दिल तुझको दिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली समीरा ने बिजनेसमैन अक्षय वर्दे को 2 साल तक डेट करने के बाद साल 2014 में शादी की थी। ये शादी मराठी रीति रिवाज से संपन्न हुई थी।

समीरा की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पायी थी पर उन्होंने अपने बोल्ड अंदाज में काफी सुर्खियां बटोरी थी। समीरा ने फिल्म ‘दे दना दन’ और ‘रेस 3’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।


Download Android App
Download iOS App



