हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त अपने दिवंगत बॉयफ्रेंड के गम से पिछले 1 साल से उभर नहीं पा रही हैं। एक साल का समय त्रिशाला के बॉयफ्रेंड की मौत को हो गया है लेकिन उन्होंने कहा है कि लगातार इस दुख से वह उभरने की कोशिश कर रही हैं। कई थेरेपीज और मैडिसिन्स का उन्होंने इसके लिए सहारा लिया है।

हाल ही में अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में त्रिशाला ने कहा कि इस गम पर यकीन और उससे उभरने की लगातार वह कोशिश कर रही हैं। पिछले एक साल में बहुत स्ट्रगल उन्होंने किया है। त्रिशाला ने अपनी मां ऋचा शर्मा को खोने के दर्द के साथ उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के खोने का दर्द भी अपनी इस पोस्ट में जाहिर किया है।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखते हुए त्रिशाला ने कहा, आज तुम्हें गए हुए एक साल हो गया। इस समय के दरमियां मेरी जिंदगी काफी बदल गई। मैं दुखी भी हुई, टॉक थेरेपी से लेकर स्पोर्ट ग्रुप्स कर मैंने खुद को संभालने में काफी वक्त बिताया। मैंने खुद को सोशल मीडिया से भी दूर कर लिया था।

हालांकि इस पोस्ट में त्रिशाला ने अपनी मां ऋचा शर्मा को याद करते हुए लिखा, आठ साल की उम्र में अपनी मां को खो देने के बाद मुझे जो दशक लगे इससे उभरने में। मैं इस खूबसूरत आत्मा को खोने के लिए तैयार नहीं थी। ये समय की बात नहीं है कई बार आपको ये स्वीकार करने में एक साल या बीस साल का वक्त भी कम लगने लगता है।

त्रिशाला ने पोस्ट में यह भी लिखा कि उन्होंने अपनी नौकरी भी छोड़ दी। त्रिशाला ने लिखा, जब मैं अपना ही ख्याल नहीं रखती तो किसी दूसरे का कैसे रखूंगी। वहीं, मैंने करीब 13 किलो वजन भी बढ़ा लिया। लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

त्रिशाला ने आगे लिखा, मैंने आज भी तुम्हारी टूथ ब्रश संभालकर रखी है। मेरे पास आज भी तुम्हारी टीशर्ट है जिसमें से तुम्हारी महक आती है। मैं आज भी तुम्हारे फेवरेट गाने और आर्टिस्ट सुनती हूं। मैं उस हर एक पल के लिए खुदा का शुक्रगुजार हूं जो मैंने तुम्हारे साथ बिताए हैं।


Download Android App
Download iOS App



