बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट को अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स ऐंड साइंसेस ने मेंबर बनाने के लिए इनविटेशन भेजा है। इस इन्वाइट को आलिया ने स्वीकार कर लिया है और इसके बाद उनके पास अगले ऑस्कर के लिए वोट के राइट्स मिल जाएंगे।

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर इस इन्विटेशन को स्वीकार करते हुए और इसकी प्रशंसा करते हुए लिखा, मुझे इन्वाइट करने के लिए अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स ऐंड साइंसेस को धन्यवाद देती हूं। मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं।
सोशल मीडिया पर तंज कसा
इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर आलिया ने तंज कसते हुए कहा कि लोगों को यह डिवाइड कर रहा था। आलिया ने कहा, इस अनिश्चित दुनिया में और ऐसे समय में जब लोगों को जोड़ने वाला सोशल मीडिया उन्हें डिवाइड कर रहा हो, फिल्में ऐसा जरिया हैं जो हमें जोड़ता है।
आलिया को निशाने पर लोगों ने लिया

दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद आलिया लोगों के निशाने पर आ गयी थीं। फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर के निधन के बाद नेपोटिज्म का मुद्दा फिर गरमाया हुआ है। नेपोटिज्म को लेकर लोगों ने आलिया को भी ट्रोल किया और इसके बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर से आलिया ने कॉमेंट का ऑप्शन लिमिटेड कर दिया।
अच्छा प्लैटफॉर्म बताया भारतीय सिनेमा को

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, यह बात काफी संतोषजनक है कि भारतीय सिनेमा की आवाज को वर्ल्ड स्टेज पर एक अच्छा प्लैटफॉर्म मिल रहा है। हर साल भारत के ज्यादा से ज्यादा ऐक्टर्स, फिल्ममेकर्स और टेक्नीशिन्स के काम को अकैडमी पहचान रही है और इंडियन सिनेमा दुनियाभर के लोगों के दिलों तक पहुंच रहा है।
इन्विटेशन मिला इन लोगों को भी

यह इन्विटेशन आलिया के साथ बॉलीवुड के सेलेब्स रितिक रोशन, कॉस्ट्यूम डिजाइनर नीता लुल्ला, नंदिनी श्रीकेंट, डॉक्युमेंट्री फिल्ममेकर्स निष्ठा जैन और अमित मधेशिया, विजुअल इफेक्ट सुपरवाइजर्स विशाल आनंद और संदीप कमल को भी मिला है।


Download Android App
Download iOS App



