सैफ अली खान की लाडली बेटी सारा अली खान और कार्तिक आर्यन आये दिन अपने on and off रिलेशनशिप को ले कर हमेशा सुर्ख़ियों में रहते हैं। खबरें फिर से एक बार आ रही हैं की सारा अली खान और कार्तिकं आ सकते हैं साथ। अभी थोड़े दिन पहले ही दोनों को ग़दर 2 की सक्सेस पार्टी में साथ में देखा गया था जिसके बाद बॉलीवुड में इनके वापस में रिलेशन में आने की खबरें आ रही थी। हालाँकि अब खबर ये है कि सारा अली खान और कार्तिक ने पडोसी बनने का फैसला किया है। जी हां बता दें की दोनों ने ही सिग्नेचर बिल्डिंग,ओशिवारा में अपने ऑफिस के लिए प्रॉपर्टी खरीदी है।
सारा अली खान ने अपनी मां अमृता सिंह के साथ मिलकर Aishwarya Property and Estates Private Ltd. से एक प्रॉपर्टी खरीदी है, जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 2,099 स्क्वायर फीट में फैली हुई ये प्रॉपर्टी सिग्नेचर बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर है जिसके लिए एक्ट्रेस ने 41.01 लाख रुपए की स्टैम्प ड्यूटी दी है। वहीं, कार्तिक आर्यन ने सिग्नेचर बिल्डिंग में एक प्रॉपर्टी ली है। कार्तिक ने ये प्रॉपर्टी 10.09 करोड़ रुपए में खरीदी है, जो 2,099 स्क्वायर फीट में फैली हुई है।
कार्तिक आर्यन ने इस प्रॉपर्टी के लिए 4 सितंबर 2023 को रजिस्ट्रेशन करवाया था और इसके लिए उन्होंने 47.55 लाख रुपए की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई है। गौर करने वाली बात ये है कि सारा अली खान और कार्तिक के अलावा अमिताभ बच्चन, अजय देवगन से लेकर काजोल तक ने इसी बिल्डिंग में अपने ऑफिस के लिए प्रॉपर्टी ली है। अमिताभ बच्चन ने इसी साल 1 जुलाई को बिल्डिंग की 21वीं मंजिल पर 4 यूनिट्स खरीदीं और स्टांप ड्यूटी के रूप में 43.10 रुपये का भुगतान किया है।
सारा अली खान और कार्तिक आखिरी बार निर्देशक इम्तिआज़ अली खान की फिल्म ‘लव आज कल’ में नज़र आये थे जिसके बाद दोनों के रिलेशन की खबरें आने लगी थी। हालाँकि फिल्म फ्लॉप होने के बाद दोनों की ब्रेकअप की खबरें भी आने लगीं और दोनों अब एक दूसरे को एक दोस्त से ज़्यादा नहीं मानते।


Download Android App
Download iOS App






